'मौलाना नाम खटकता है, नाम लिखो तो पेन अटकता है', सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, 3 पंचायतों के बदले नाम
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव ने रवीवार को उज्जैन के बड़नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि अब मौलाना का नाम विक्रम नगर, गजनीखेड़ा का नाम चामुंडा माता नगरी और जहांगीरपुर का नाम जगदीशपुर किया जाएगा। बता दे कि डॉ मोहन यादव बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बड़ी घोषणा की।
सीएम ने कहा कि गजनीखेड़ा गांव का नाम अब चामुंडा माता नगरी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा गजनीखेड़ा के बाद एक और नाम है जो अटकता है वो नाम है मौलाना। सीएम ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता इस गांव के अंदर इस नाम से क्या संबंध है। इसका नाम लिखो तो पेन अटकता है। आगे उन्होंने कहा कि आज से इस गांव का नाम भी विक्रम नगर किया जाएगा। तीसरा गांव जहांगीरपुर का नाम बदलते हुए उन्होंने कहा कि अब इसे जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि अतीत में क्या हुआ हमे नहीं मालुम है। लेकिन जहां के जो मानने वाले है उनका अपना सम्मान है,उनकी अपनी सनातन संस्कृति में विश्वास है। तो सरकार का भी फर्ज बनता है कि समाज के जनभवनाओं का सम्मान किया जाए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब बंबई का नाम मुंबई हो सकता है, मद्रास का नाम चेन्नई हो सकता है तो फिर पंचायतों के नाम हम क्यों नहीं बदल सकते हैं।
स्कूल का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा मुझे बताया गया है कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी बड़नगर से पढ़कर गए है। उनकी प्राथमिक शिक्षा में यहां का गौरवशाली स्वर्णिम पक्ष जुड़ा हुआ है। इसलिए अब स्कूल का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी किया जाता है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़नगर तहसील के गजनीखेड़ी गांव में चामुंडा धाम मंदिर में पूजा अर्चना की। इस गांव में मां चामुंडा का भव्य ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर की मूर्ति दुनिया की अत्यंत दुर्लभ मूर्तियों में से एक है। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।
सीएम मोहन यादव के इस कार्यशैली से स्पष्ट है कि उनकी कार्यशैली भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेल खाती है। हलांकि इन गांवों के ग्रमिणों ने भी खुद कई बार एसडीएम से गांव के नाम बदलने की मांग की थी। गौरतलब है कि उज्जैन डॉ मोहन यादव का गृह जिला है। वे उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से ही विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications