'बांग्लादेश के साथ क्रिकेट मैच नहीं होने देंगे', अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के ऐलान पर हिंदू महासभा की धमकी

Gwalior Host India vs Bangladesh: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। इसका ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन ने किया था।

बांग्लादेश और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैच खेला जाएगा, लेकिन इसका पहले ही विरोध शुरू हो गया है। हिंदू महासभा ने ऐलान किया है कि भारत बांग्लादेश का अंतरराष्ट्रीय मैच ग्वालियर में नहीं होने दिया जाएगा। अगर बांग्लादेश का मैच ग्वालियर में हुआ तो वह सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे और स्टेडियम की पिच को खोद देंगे।

Gwalior India Bangladesh Hindu Mahasabha

हिंदू महासभा का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। हिंदुओं के घर और मंदिरों में आग लगाई जा रही है। महिलाओं पर जुल्म किया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश को यहां पर मैच खिलाना हिंदुओं के साथ विश्वासघात है।

अगर बांग्लादेश के साथ मैच होता है तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही हिंदू महासभा ने कहा है कि अगर बांग्लादेश की टीम ग्वालियर में आती है तो वे उनका मुंह कला करेंगे।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने जानकारी दी कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 दिन का समय देते हैं कि ग्वालियर में होने वाले बांग्लादेश के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को रद्द किया जाए। अगर ग्वालियर में बांग्लादेश का मैच होता है तो इससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ेगा। पहले भी हिंदू महासभा ने ऐलान किया था कि अगर पाकिस्तान का मैच होता है तो हम उनका मुंह काला करेंगे और हमने मुंह काला किया था। और अब अगर बांग्लादेश टीम का यहां पर मैच होता है तो काला काले झंडे से विरोध करेंगे और जहां पर मैच होगा उस पिच को भी खोदने का काम करेंगे।

Gwalior India Bangladesh Hindu Mahasabha

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मैच का ऐलान होने के बाद महान अरमान सिंधिया ने कहा कि यह बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है। इसको लेकर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। हिंदुओं की मां बेटियों का बलात्कार किया जा रहा है। इसका विरोध करने के लिए हम बांग्लादेश के मैच को ग्वालियर में नहीं होने देंगे। चाहे महाराज सिंधिया हों या कोई और, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह कर रहे हैं कि अगर ग्वालियर में सद्भावना चाहते हैं तो इस मैच को नहीं होने दिया जाए।

गौरतलब है कि ग्वालियर में 6 अक्टूबर को होने जा रहे भारत बांग्लादेश टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर दिनांक और समय का ऐलान कर दिया है। आज जीडीसीए के उपाध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेरे दादाजी का सपना पूरा होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में क्रिकेट को कैसे बढ़ाया जाए इसको लेकर हम प्रयास करते रहते हैं। इसी का ही नतीजा है कि हमें 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच ग्वालियर में मिला है। 2010 में यहां अंतिम मैच अफ्रीका और इंडिया के बीच हुआ था, जिसमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला दोहरा शतक मार कर इतिहास रच दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+