MP News: कांग्रेस को झटका, कौन हैं कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर, जिन्होंने BJP का दामन थामा, जानिए
Loksabha Election से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, जहां राजधानी भोपाल में तमाम दिग्गज नेता अब BJP का दामन थमते नजर आ रहे हैं, पिछले दिनों जहां इंदौर और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में आने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। सोमवार को भी राजधानी भोपाल में कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया।
BJP अब कांग्रेस के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लगातार झटके दे रही है, जहां बीजेपी ने कमलनाथ को करारा झटका देते हुए उनके बेहद करीबी सैयद जाफर को बीजेपी में शामिल कर लिया। राजधानी भोपाल में सैयद जाफर ने CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में BJP का दामन थामा है।

ऐसा रहा सियासी सफर
सैयद जाफर की बात करें तो सैयद जाफर कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे, जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी रहे हैं। सैयद जाफर ने कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वहन किया है, जिसमें प्रमुख तौर पर सैयद जाफर ने मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव रहने के साथ-साथ मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर अपनी भूमिका निभाई है। सैयद जाफर ने कांग्रेस छोड़ने के संकेत कुछ दिनों पहले ही दे दिए थे, जब उन्होंने CAA के पक्ष में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी।
लगातार लग रहे झटके
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों और संभागों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता BJP में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में बड़ी संख्या में इंदौर की महू विधानसभा से नेता और कार्यकर्ताओं के BJP में आने का सिलसिला जारी था, तो वहीं अब और भी नेता BJP का दामन थामना चाह रहे हैं। कुछ दिनों पहले सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर से आने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता पंकज संघवी, अंतर सिंह दरबार और अन्नू पटेल ने BJP का दामन थाम लिया था। तीनों ही दिग्गज नेताओं ने राजधानी भोपाल पहुंचकर बीजेपी का दामन थामा था।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: नकुल नाथ के लिए पत्नी प्रिया नाथ ने संभाला चुनाव मैदान, कुछ ऐसा है सियासी सफर












Click it and Unblock the Notifications