MP News: रील बनाओ इनाम पाओ, कैसी है सरकार की योजना, जानिए
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता लॉन्च की गई है। जिसका उद्देश्य प्रदेश में स्वच्छता एवं उससे जुडे़ विषयों पर जागरूकता लाना व आमजन को इस अभियान से जोड़ना है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लता शरणागत ने जानकारी देते हुए बताया कि, मध्यप्रदेश में कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय रील्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं, रचनाकर्मियों और विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन से संबंधित विचारों और समाधानों को साझा करने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी सुरक्षित अपशिष्ट निपटान से संबंधित विडियो बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैैं।

प्रतियोगिता का विवरण
रील बनाने के विषय निर्धारित किये गये है। जिसमें गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखो, कचरे का दोबारा उपयोग करो तथा खुले में कचरा मत फैलाओं शामिल है। कैसे करें भागीदारी रील बनाओ-किसी एक विषय पर रोचक रील तैयार करें। वायरल करो-अपनी रील को सोशल मीडिया (एक्स, यूट्यूब, फेसबुक) पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। रजिस्टर करो- रील को https://mp.mygov.in/ पर सबमिट करके प्रतियोगिता में हिस्सा लें।
पुरस्कार
पांच सबसे अधिक वायरल रील बनाने वालों को शानदार इनाम मिलेंगे। प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, सांत्वना पुरस्कार (2) 25 हजार रुपये। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के नियमों का पालन करना आवश्यक है। प्रविष्टियां सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। वीडियो लिंक शेयर करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 है। अधिक जानकारी के लिए https://mp.mygov.in/ का विजिट करें।
स्वच्छता रील बनाओ प्रतियोगता
रील का विषय- गीला-सूखा कचरा अलग-अगल रखो, कचरे का दोबारा उपयोग करो, खुले में कचरा मत फैलाओ। भागीदारी कैसे करें- रील के विषय में से किसी एक विषय पर रोचक रील तैयार करें। अपनी रील को सोशल मीडिया, (X,YOUTUBE, FACEBOOK) पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। रील बनाने के लिए https://mp.mygov.in/ पर सबमिट करके प्रतियोगिता में हिस्सा लें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पांच प्रतिभागियों को प्रथम पुरूस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरूस्कार 1 लाख, तृतीय पुरूस्कार 50 हजार एवं दो प्रतिभागियों को सांत्वना के रूप में 25-25 हजार रूपए का पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा। 15 अप्रैल 2025 के अन्दर रील शेयर करना सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़े- MP News: सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, इस तरह की पोस्ट करते ही होगी जेल












Click it and Unblock the Notifications