मंडीदीप चुनावी सभा में सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को धमकाया, MP कांग्रेस ने की शिकायत

Bhopal News: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की चुनावी सभा में माइक बंद हो गया, इस पर घड़ी दिखाते हुए शिवराज ने पूछा, "माइक कैसे बंद कर दिया? अभी तो दस नहीं बजे हैं, इसे चालू करो।"

मंच पर मौजूद विधायक सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी को धमकाया, "इधर आओ, मैं ऐसी जगह फेंकूंगा कि तुम वापस नहीं आओगे।" यह वीडियो गुरुवार रात की सभा के दौरान बनाया गया था और शुक्रवार को सामने आया।

Surendra Patwa threatened Mandideep police station incharge Mahendra Singh Thakur Congress complained

पूर्व सीएम और विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी शिवराज मंडीदीप पहुंचे थे और वे दुर्गा मंदिर से रोड शो कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया सतलापुर चौराहे पर। रात के 10 बजते के आसपास माइक बंद हो गया, जिससे विधायक सुरेंद्र पटवा नाराज थे। उन्होंने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर पर भड़क गए। इस पर शिवराज भी कुछ पल असहज दिखे, लेकिन फिर माइक पुनः चालू हो गया और उन्होंने अपना भाषण शुरू किया।

रायसेन एसपी विकास कुमार शहवाल ने टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण माइक के साउंड की बंदिश का स्पष्टीकरण दिया, कहते हुए कि रात 10 बजे के दो-तीन मिनट पहले एक छोटी समस्या आई थी जो जल्दी ही ठीक हो गई। किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज की गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र विदिशा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंडीदीप में दिनांक 2 मई, 2024 को रात्रि 10 बजे के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया गया एवं चुनाव सभा का आयोजन भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा किया गया। नियमानुसार चुनाव प्रचार रात्रि 10 बजे के बाद नहीं किया जा सकता, लेकिन शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंडीदीप में रात्रि 10 बजे के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी मंडीदीप महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार न किये जाने के संबंध में निवेदन किया गया तब मंच से शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा पुलिस अधिकारी को सार्वजनिक रूप से बुरा भला कहा गया और उसके साथ दुर्व्यहार करते हुए सरेआम गाली देते हुए धमकी दी गई कि कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करोंगे, शासकीय नियमों का हवाला दोंगे तो ऐसी जगह फिकवाउंगा की पता भी नहीं चलेगा।इस तरह का कृत्य प्रभावशील आदर्श आचार संहिता की श्रेणी में आता है।

धनोपिया ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि विदिशा लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान एवं भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा के विरूद्ध शासकीय पुलिस अधिकारी को धमकी देने, अपमानित करने एवं रात्रि 10 बजे के बाद चुनावी सभा को संबोधित कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज कर उचित कार्यवाही की जावे जिससे कि लोकसभा के चुनाव का मतदान निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+