MP News: PM नरेंद्र मोदी को देखने उमड़े समर्थक, एक लाख से अधिक लोग जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल
PM MODI News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदिवासी बाहुल्य झाबुआ में जनजाति सम्मेलन में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में प्रचार का आगाज कर दिया इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 7500 करोड़ रुपए की सौगाते दी है। जिसमें से उन्होंने 6512 करोड रुपए के काम का लोकार्पण कार्यक्रम स्थल से किया।
कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित प्रदेश भाजपा की कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे। इस जनजाति सम्मेलन में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के यहां पर पहुंचते ही यहां के लोगों ने उनके परंपरागत तरीके से स्वागत करते हुए भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब 11:40 पर इंदौर पहुंचे। करीब 10 मिनट यहां रुकने के बाद वे झाबुआ रवाना हुए। 12:20 पर वे झाबुआ के गोपालपुर हवाई पट्टी पर उतरे, यहां से वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पहले लोकार्पण और फिर शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने जनजाति सम्मेलन को संबोधित किया।
झाबुआ की पावन धरती को नमन: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देवाधिदेव महादेव के चरणों में प्रणाम करते हुए मैं झाबुआ की पावन धरती को नमन करता हूं। झाबुआ जितना मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है और इस पूरे इलाके की गुजरात से केवल सीमा ही नहीं लगती बल्कि दोनों तरफ के लोगों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं।
पीएम ने कहा कि मैं आप सबको भगोरिया पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। भगोरिया से पहले मुझे आप सबके बीच आकर ढेर सारी विकास की योजनाएं आपको सौंपने का सौभाग्य भी मिला है। आज मध्यप्रदेश में कई बड़ी रेल परियोजनाओं को शुरू किया गया है, साथ ही जनजातीय समाज की लगभग दो लाख बहनों के खाते में 15-15 सौ रुपए भी आज भेजे गए हैं।

पीएम का आना हम सबके लिए सौभाग्य की बात: CM
प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि झाबुआ में आयोजित 'जनजातीय महाकुंभ' के अवसर पर इस पुण्य धरा पर गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश के भी दूरस्थ अंचलों से पधारे सभी भाई-बहनों का हृदय से स्वागत है। आज इस मंच पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम से प्रदेश को ₹7,550 करोड़ से अधिक की विकास परियोजना की सौगात मिली है। खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या भील के नाम से विश्वविद्यालय शुरू होने का बड़ा काम भी होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications