MP News: इस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश के इंदौर में ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक बार फिर अपना एक्टिव अंदाज दिखाया है, जहां ताई ने अंबेडकर जयंती पर महू में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा है।
ताई के लिखे इस पत्र में ताई ने महाराष्ट्र से महू आने वाले यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब ताई यानि सुमित्रा महाजन ने स्पेशल ट्रेन के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा हो, इससे पहले भी ताई अलग-अलग समय पर रेल मंत्री को पत्र लिख चुकी हैं। वहीं अबकी बार ताई ने अंबेडकर जयंती पर महू आने वाले लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग की है। बहरहाल, अब ताई के लिखे पत्र का कितना असर रेलवे पर दिखाई देता है, और आखिर कब तक यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
ताई ने पत्र में लिखी ये बात
ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपने पत्र में लिखा कि, अंबेडकर जयंती के अवसर पर महू में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रांतों से विशेष रूप से मराठवाड़ा क्षेत्र से अनुयाई सम्मिलित होते है। महू खण्डवा रेल्वे खंड आमान परिवर्तन के कारण बंद है। मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगी कि इस पर्व के लिए नांदेड़ से अकोला, बडनेरा नागपुर होते हुए डॉ. अम्बेडकर नगर तक विशेष यात्री सेवाएँ प्रारंभ की जावे व यदि आगे भी इन्हें चलाया जाता है तो ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय यात्रियों को उपयोगी होगी। आशा करती हूं कि, आप इस संबंध में उचित पहल करेंगे।
आगरा कैंट-असारवा के मध्यत होली स्पेरशल ट्रेन
होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव के साथ आगरा कैंट से असारवा के मध्य दोनों दिशाओं में 8-8 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04169 आगरा कैंट असारवा स्पेशल 15 मार्च, 2025 से 31 मार्च, 2025 तक प्रति सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को आगरा कैंट से 13.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया(21.20/21.25) होते हुए अगले दिन 05.45 बजे असारवा पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04170 असारवा आगरा कैंट स्पेशल 16 मार्च, 2025 से 01 अप्रैल, 2025 तक प्रति मंगलवार, गुरूवार एवं रविवार को असारवा से 09.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया(18.00/18.05) होते हुए अगले दिन 02.30 बजे आगरा कैंट पहुँचेगी।
ये भी पढ़े- MP News: हेरिटेज ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट, क्या अब नहीं मिलेगा रोमांचक सफर का मजा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications