Sagar News: राजस्व मंत्री गोविंंद राजपूत के भाई निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने
सागर, 29 जुलाई। सागर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हीरा सिंह राजूपत को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वे प्रदेश के पहले निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य भी हैं। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजूपत के बडे भाई हैं।

मप्र में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के जिला स्तर पर चुनाव संपन्न हुए। सागर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए करीब एक महीने से जद्दोजहद चल रही थी। आखिरकार प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बडे भाई हीरासिंह राजपूत को निर्विरोध रुप से जिला पंचायत सागर का अध्यक्ष चुन लिया गया। जिला पंचायत में कुल 26 सदस्य हैं। इनमें से हीरासिंह के अलावा किसी ने भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत नहीं की थी।
प्रहलाद पटेल खेमे से दावेदारी की उम्मीद जताई जा रही थी
सागर जिला पंचायत चुनाव में गोविंद सिंह के भतीजे टिंकू राजा को हराने वाले सर्वजीत सिंह की जीत के बाद प्रहलाद पटेल के बंगले पर मंत्री द्वारा स्वागत करने और मिठाई खिलाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह समर्थक जिला पंचायत सदस्यों की तरफ से कोई अध्यक्ष के लिए दावेदारी करेगा, लेकिन शुक्रवार को किसी ने भी यहां से पर्चा नहीं भरा और हीरा सिंह निर्विरोध जिपं अध्यक्ष चुने गए। कलेक्टर ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया है।












Click it and Unblock the Notifications