गर्मी से धधकते मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें इंदौर-भोपाल समेत बाकी जिलों के मौसम का हाल
Madhya Pradesh Weather: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सितम देने के बाद रविवार को नौतपा समाप्त हो गया। भीषण गर्मी के बाद प्रदेश में सूरज के तेवर थोड़े नरम हो गए हैं। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण लोगों को तीखी गर्मी से राहत मिली। कुछ जिलों में आंधी चली तो कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हुई।
प्रदेश में निवाड़ी सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। छतरपुर के बिजावर में भी 45 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। नौतपा के आखिरी दिन रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान एक से पांच डिग्री तक काम रहा। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट आई है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों के तापमान की बात करें तो ग्वालियर में 43.5 डिग्री सेल्सियस , रीवा में 42.4 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 41 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 40.01 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 40.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
इन जिलों का काम रहा तापमान
नौतपा के आखिरी दिन कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे आ गया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 34.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 38 डिग्री, सिवनी में 38.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.6 डिग्री, बैतूल में पारा 38.7 डिग्री और मंडला में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
इन स्थानों पर भीषण गर्मी रही
रविवार को शिवपुरी-टीकमगढ़ में 44 डिग्री, ग्वालियर में 43.5 डिग्री, सिंगरौली में 43.4 डिग्री, गुना में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री, नौगांव में 43.8 डिग्री और राजगढ़ में पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, देवास, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और पांढुर्णा जिले में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, भोपाल, विदिशा, रायसेन और पन्ना जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश की अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में लू चलने और गर्म रात रहने की भी चेतावनी जारी हुई है। निवाड़ी जिले में तीव्र लू चल सकती है, यहां गर्म रात भी रह सकती है। इसके अलावा दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, सीधी, उमरिया, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, शहडोल और डिंडोरी में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications