कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह ने कहा-जो डर रहे या बिक रहे, वह जा रहे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। इस दौरान, कमलनाथ छिंदवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। उनके कार्यक्रम में शुक्रवार को बदलाव हुआ है। अब वे 1:15 बजे छिंदवाड़ा के दमुआ से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

वे स्टेट हैंगर से विशेष विमान से दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कमलनाथ का आज सवा 3 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इस बीच, सांसद नकुलनाथ के बायो बदलने की अटकलें सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर भी छाई हैं।

Statement of Digvijay Singh and Vivek Tankha regarding Kamalnath Nakul joining BJP in mp

बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेसियों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जबलपुर में कहा, 'जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं।' उन्होंने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं पर कहा, 'मैंने कल ही कमलनाथ से बात की है, वे छिंदवाड़ा में हैं। उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि वे बीजेपी में जाएंगे। जो व्यक्ति नेहरू परिवार के साथ लड़ाई लड़ चुके हैं, क्या वह व्यक्ति सोनिया और इंदिरा गांधी के परिवार को छोड़ सकता है?'

कमलनाथ, उनके सांसद बेटे नकुलनाथ और समर्थकों के एक साथ भाजपा में शामिल होने की सियासी अटकलों को शुक्रवार को उस समय बल मिला, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।' इस बयान के बाद ही मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई। साथ ही अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया।

कमलनाथ ने देर शाम दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि सब अपनी-अपनी सलाह और राय दे रहे हैं। सबकी बात सुन रहा हूं। जहां तक यह बात है कि छिंदवाड़ा के नेता मेरे घर पर हैं तो यह सही है, पर मेरे जो भी कार्यक्रम हैं, वो कैंसिल नहीं हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने पूछा- सुमित्रा महाजन ने आपको कहा है, राम बोलो, भाजपा में आ जाओ? इसके जवाब में कमलनाथ मुस्कुराए, कुछ देर खामोश रहे और फिर बोले, 'वो कह रही हैं, आप लोग क्या कह रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+