Ratlam News: रतलाम के डीडी नगर थाने में लेडी कॉन्स्टेबल की गोद भराई, पिता की तरह टीआई ने निभाई रस्में

MP News: रतलाम के डीडी नगर थाने का माहौल बुधवार को कुछ अलग ही नजर आ रहा था। थाना परिसर में बने हॉल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, और ऐसा लगता था जैसे किसी घर में शगुन का कार्यक्रम चल रहा हो।

साड़ी पहने एक महिला के पैरों पर कुछ महिला सिपाही आलता लगाती हुई नजर आईं। दरअसल, यह दृश्य थाने में कार्यरत लेडी कॉन्स्टेबल शानू जमरा की गोद भराई की रस्में अदा करने का था।

Special ceremony of baby shower of lady constable in DD Nagar police station of Ratlam

टीआई ने निभाई पिता की भूमिका

शानू जमरा, जो धार जिले के गंधवानी तहसील की रहने वाली हैं, के परिवार के सदस्य उनके इस खास मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। उनके पिता का 2012 में निधन हो चुका था, और उनका पति भी जावरा में ड्यूटी पर थे, इसलिए वह गोद भराई में शामिल नहीं हो सके। लेकिन शानू के इस महत्वपूर्ण दिन पर रतलाम डीडी नगर थाने के थाना प्रभारी, रविंद्र दंडोतिया ने पिता की भूमिका निभाई और सारी रस्मों को खुद अदा किया। शानू ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए बहुत खास था, क्योंकि परिवार के सदस्य दूर थे, और टीआई सर ने पिता की तरह उनकी गोद भराई की सभी रस्में निभाईं।

थाने का माहौल हुआ खास

गोद भराई की रस्म के दौरान पूरा थाना स्टाफ परिवार की तरह शानू के साथ खड़ा था। पुलिसकर्मी डीजे पर जमकर थिरके और इस मौके को और भी खास बना दिया। शानू की मां, भाई, और ससुराल के लोग दूर थे, लेकिन थाने का स्टाफ इस अवसर पर उनके साथ था और खाने-पीने का आयोजन भी किया गया।

पुलिस विभाग का मानवीय पहलू

एएसपी राकेश खाखा ने इस आयोजन को एक नवाचार बताते हुए कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है और इस तरह के आयोजन से सभी पुलिसकर्मियों को एक-दूसरे से जुड़ने और मानवीय पहलू को समझने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पुलिस विभाग में एक नया जुड़ाव और सामूहिकता का अहसास होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+