मध्य प्रदेश: भिंड-इटावा एचएच 92 पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

भिंड। गांव सिरसई के एक परिवार राजावत परिवार को गुरुवार की दोपहर जिंदगीभर नहीं भूलने वाला गम दे गई। परिवार के दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चे की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।

six member of a family died in Road accident on bhind etawah national highway 92

हादसा भिंड-इटावा हाइवे पर गोहद चौराहे के पास गुरुवार दोपहर को हुआ। भिंड-इटावा बॉर्डर पर स्थित सिरसई गांव निवासी राजावत परिवार गुरुवार दोपहर ऑल्टो कार से ग्वालियर से वापस घर जा रहा था। गोहद चौराहे के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से कंटेनर में जा भिड़ी।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दो शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि कंटेनर केडबरी कंपनी का माल लेकर कानपुर की जा रहा था। टक्कर के बाद कंटेनर भी पलट गया। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दीप सिंह राजावत, वीर सिंह राजावत, नीतू राजावत, कमलेश कुमारी, जीवन देवी और बच्चा ऋषभ तोमर की मौत हो गई। सभी छह शव गोहद अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+