सागरः देवर ने भाभी को धोखा दिया तो घर से भागी, प्रेमी संग मिलकर देवर को ठिकाने लगाया

सागर, 13 अगस्त।उस औरत ने पहले अपने पति को धोखा दिया और देवर को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। देवर के साथ रहते हुए शारीरिक संबंध भी बनाए और जीवनभर संग रहने और साथ निभाने की कसमें-वादे भी कर लिए। लेकिन देवर को जब लगा कि वह अपने बडे़ भाई का घर बर्बाद कर रहा है तो उसने अलग रास्ता चुन लिया और दूसरी जगह शादी कर घर बसा लिया। भाभी को यह नगबार गुजरा तो पति और देवर को छोड़ घर से भाग गई। उसने एक तीसरे युवक से प्रेम जाल में फंसाया और छह महीने बाद वापस घर पहुंचकर प्रेमी के हाथों देवर का गला रेतकर जान निकाल ली।

देवर ने भाभी को धोखा दिया तो घर से भागी, प्रेमी संग मिलकर देवर को ठिकाने लगाया

धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी हत्या
मप्र के सागर जिले के सुरखी में एक महिला द्वारा पति, देवर सहित तीन लोगों से प्रेम करने, अवैध शारीरिक संबंध रखने और पति को छोड़ देवर से जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाने, देवर द्वारा दूसरी शादी करने के बाद तीसरी जगह प्रेम संबंध स्थापित करने और प्रेमी के माध्यम से देवर की निर्मम हत्या कराने का मामला सामने आया है। महिला देवर का घर बसने के बाद घर छोड़कर चली गई थी। उसी दौरान उसने सागर के धर्मश्री में रहने वाले युवक को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। अनैतिक संबंधों की आड़ लेकर युवक को बहला-फुसलाकर देवर की हत्या करने के लिए राजी करा लिया। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Surkhi Thana Prabhaari

मृतक व उसकी भाभी के बीच अवैध संबंधों की बात से खुला राज

सुरखी थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीते 7 अगस्त को सुरखी थाने के हीरापुर गांव में कंछेदी पिता तखत सिंह लोधी उम्र 30 साल की गला रेतकर अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। रात में सोते समय उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। यह अंधा कत्ल पुलिस के लिए चुनौती साबित हुआ। पुलिस ने मृतक के बडे़ भाई, पत्नी सहित अन्य सभी से पूछताछ की थी। सभी पर संदेह भी जा रहा था। बाद में मृतक के व उसकी भाभी के बीच अवैध संबंधों की बात सामने आने पर भाभी राजकुमारी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। जिसमें उसने बताया कि देवर कंछेदी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जीवनभर मेरे साथ रहने की कदम खाई थी, लेकिन उसने वायदा तोड़कर अन्य जगह शादी कर ली थी। राजकुमारी ने बताया कि वह घर छोड़कर चली गई थी, ईंट भट्टे पर काम करने के दौरान उसकी दोस्ती धर्मश्री निवासी रमेश अहिरवार से हो गई थी। वह एक माह से उसी के साथ रह रही थी और रमेश से ही अपने देवर की हत्या कराई थी। पुलिस ने राजकुमारी और रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+