Bhopal News: राहुल गांधी के लिए कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, जीतू पटवारी व दिग्विजय सिंह भी हुए शामिल

MP News: आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में भाजपा पर बड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब संवैधानिक और नागरिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है और धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को प्राप्त करने वाले नागरिकों की स्वतंत्रता को भी प्रतिबंधित कर रही है।

पटवारी ने पूछा कि क्या भाजपा को यह डर था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राहुल गांधी की धार्मिकता सामने आने से उन्हें राजनीतिक नुकसान होगा ? क्या इसी वजह से देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री को सीधे तौर पर कानून और संविधान का उल्लंघन करने का आदेश दिया गया ?

Silent demonstration of Congress for Rahul Gandhi, Jitu Patwari and Digvijay Singh also participated

उन्होंने राहुल गांधी की नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को समर्थन दिया और कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को इंसाफ दिलाना है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए हमले के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का आदान-प्रदान किया गया, जिसमें प्रदेश के अन्य प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल थे।

इस बार्ता के बाद पटवारी ने कहा कि भाजपा को सुनिश्चित रूप से जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए और संवैधानिक लक्ष्यों की पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।

इस घड़ी में, राहुल गांधी द्वारा नेतृत्व में की जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में हुए हमले के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने वाले नेताओं के साथ ही, मीडिया के सामने सवालों का सामना करते हुए पटवारी ने खुलकर विचार व्यक्त किए।

Silent demonstration of Congress for Rahul Gandhi, Jitu Patwari and Digvijay Singh also participated

पटवारी ने राहुल की यात्रा के तीन प्रमुख उद्देश्य बताए

  • आर्थिक न्याय: बेरोजगार युवाओं, कर्ज में डूबे किसानों और महंगाई की मार के बीच पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष करते गरीबों के साथ न्याय हो।
  • पटवारी ने कहा कि यदि मैं मध्य प्रदेश के संदर्भ में बात करूं तो मोदी की गारंटी के बावजूद किसानों को धान और गेहूं के समर्थन मूल्य को लेकर कोई पुख्ता आश्वासन नहीं दिया गया। धान की खरीदी खत्म हो गई, लेकिन सरकार ने अब तक बोनस देने की घोषणा भी नहीं की है। भर्ती परीक्षाएं हो नहीं रही, लेकिन पूर्व में हुए भर्ती घोटाले को लेकर भी यह सरकार खामोश है? क्या लाडली बहनें केवल वोट करने के लिए थीं? महंगाई में बहनें अब सस्ता सिलेंडर मांग रही हैं, लेकिन भाजपा खामोश है!
  • सामाजिक न्याय: वंचितों के अधिकारों और बेटियों के आत्मसम्मान के साथ न्याय हो।
  • पटवारी ने कहा कि सामाजिक उपेक्षा का सबसे बड़ा उदाहरण आज देश में मध्य प्रदेश में देखा जा सकता है। जनजाति वर्ग उपेक्षा और योजनाबद्ध अपराध का शिकार है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश में वंचित वर्ग के ऊपर पेशाब करने की घटना के बावजूद भाजपा सामाजिक न्याय दिलवाने में असफल है। हाल ही में आए एनसीईआरबी के आंकड़े एक बार पुनः आदिवासी वर्ग की उपेक्षा का सबसे बड़ा सरकारी प्रमाण हैं।
  • राजनीतिक न्याय: स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा के आदर्शों के साथ न्याय हो।
  • पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश ने लोकतंत्र की हत्या और संवैधानिक मूल्यों की अवमानना बहुत करीब से देखी है। जनता के द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार को अपदस्थ करना और खरीद फरोख्त की राजनीति कर सरकार गिरा देना राजनीतिक अन्याय का सबसे बड़ा उदाहरण है। आज यदि ईव्हीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, तो यह राजनीतिक न्याय करने का सबसे बड़ा मुद्दा है। सरकार को विश्वसनीयता साबित करने के लिए विपक्ष के साथ जनता को भी प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए।
  • पटवारी ने कहा कि आज मणिपुर पूरे देश की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रहा है। हमें उनकी आंखों में भरे दर्द को मिटा कर 'उम्मीद का दीया' जलाना होगा। यह यात्रा बीजेपी की विभाजन और उपेक्षा की राजनीति से ज़ख्मी भारत की आत्मा पर एकता और मोहब्बत का मरहम है।
  • पटवारी ने कहा कि यह यात्रा तब हो रही है जब पूर्वाेत्तर राज्य मणिपुर मई-2023 से लंबे समय से जातीय हिंसा से जल रहा है, जिसमें कुकी और मैतेई समुदायों के बीच संघर्ष के कारण 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। पिछले साल मई से अब तक मणिपुर राज्य में कई यौन उत्पीड़न के मामले और जघन्य अपराध भी सामने आए हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री न केवल खामोश है बल्कि सुलगते हुए मणिपुर से उठ रहे सवालों के जवाब भी देना नहीं चाहते?
  • पटवारी ने मीडिया से कहा कि मैं आपके माध्यम से मध्य प्रदेश की जनता को बताना चाहता हूं कि 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई पहुंचकर संपन्न होगी। राहुल गांधी की यह यात्रा मणिपुर से शुरू हुई नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और गुजरात को भी कवर करेगी। राहुल जी अपनी इस यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी जाएंगे, यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा होगी।
  • पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बड़ी आतुरता से यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है इस बार की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की यादें ताजा करवाने के साथ नए रिकॉर्ड बनाएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+