Sidhi News: कॉलेज की छत पर छिपकर प्रेमिका से मिलने आता था, लड़की के घरवालों ने कपड़े उतारकर कर दी पिटाई
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक के कपड़े उतार कर दो लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उनके साथ एक लड़की भी है जिसे भी एक व्यक्ति के द्वारा पकड़ा गया है और बेल्ट और हाथ से उसकी पिटाई की जा रही है। महाविद्यालय रामपुर नैकिन के अंदर हो रही इस घटना का वहीं किसी छात्र ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में इसे वायरल कर दिया।

जानकारी मुताबिक पूरा मामला बीते गुरुवार का बताया जा रहा है, जहां दोपहर1:00 बजे से महाविद्यालय रामपुर नैकिन में परीक्षा चल रही थी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली लड़की परीक्षा देने के लिए आई हुई थी। इसी दौरान उसका प्रेमी उससे मिलने पहुंचा जिसे लड़की के घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पिटाई कर दी। युवती का उसके ही रिश्तेदार के रहने वाले लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लड़की के माता-पिता को पहले ही शक हुआ, जिसके बाद लड़की के भाई और पिता के द्वारा पीछा किया गया था
परिजनों ने दोनों को महाविद्यालय के छत पर एक दूसरे से बाते करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लड़के के पहले कपड़े को उतरवाया और फिर पेंट को भी आधा उतरवा कर बेल्ट तथा हाथ से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
वहीं, इस मामले में महाविद्यालय रामपुर नैकिन की प्राचार्य डॉक्टर केपी आजाद का कहना है कि महाविद्यालय रामपुर नैकिन में पेपर चल रहे हैं। इसमें प्राइवेट कॉलेज हत्था के बच्चे पेपर देने के लिए आए हुए थे। इसके बाद अचानक बाहर से दो लोग आए और इस लड़के की पिटाई करने लगे। हालांकि मैंने थाना रामपुर नैकिन में फोन लगाया। वहां से आए पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी का कहना है कि कॉलेज के प्राचार्य से जानकारी मिलने के बाद तत्काल मेरी टीम मौके पर पहुंची थी। वहां से मारपीट करने वाले लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। मामला प्रेम प्रसंग का था और दोनों आपस में रिश्तेदार थे जिसकी वजह से दोनों ने आवेदन नहीं दिया है। अगर दोनों व्यक्तियों मे से किसी के द्वारा थाने में आवेदन दिया जाएगा तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications