सीधी से कमलेश्वर पटेल, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट', कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में एमपी के 10 नाम

Madhya Pradesh Congress Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 43 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। वहीं मध्य प्रदेश के 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई है। जिसमें सीधी से कमलेश्वर पटेल और सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह,भिंड से फूल सिंह बरैया, धार से राधेश्याम मुवेल, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, बैतूल से रामू टेकाम, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार और देवास से राजेंद्र मालवीय और खरगोन से पोरलाल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

Madhya Pradesh Congress Candidates

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में 10 नाम सामने आए हैं। 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फिलहाल रोके गए हैं।

भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। इसमें मध्य प्रदेश के 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। चार सीटों पर नाम सामने आना बाकि हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपनी दूसरी सूची जारी की।

मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस जीती थी। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। इस बार कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश की आधी सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

कांग्रेस ने 43 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

बता दें कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक 7 मार्च को हुई थी। बैठक के दूसरे दिन 8 मार्च को पार्टी ने 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें लक्षयद्वीत, छत्तीसगढ़, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, नागालैंड,कर्नाटक, केरल, और त्रिपुरा की सीटों का ऐलान किया था। वहीं 12 मार्च को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है।

जिसमें मध्य प्रदेश की 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसके अलावा असम की 12, गुजरात की 7, 10 राजस्थान, 3 उत्तराखंड और एक दमन एवं द्वीप पर प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+