'CM नहीं रहो तो, होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं, जैसे...', शिवराज सिंह चौहान का छलका दर्द
MP में इन दिनों सियासत के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं, जहां इन रंगों में सर्वाधिक रंग पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार अपने बयानों को लेकर सियासत में सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां एक बार फिर पूर्व सीएम शिवराज से चौहान ने एक बड़ा बयान देते हुए सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोरी हैं।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान बोलते नजर आ रहे हैं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो रंग देखते हैं, मुख्यमंत्री हैं तो भाई साहब आपके चरण तो कमल के समान हैं, कर कमल हो जाते हैं, चरण कमल हो जाते हैं, और बाद में नहीं रहे, तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होता है, जैसे गधे के सिर से सिंग।

लगातार बयानबाजी कर रहे शिवराज
Recommended Video
सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का जो बयान वायरल हो रहा है, वह उन्होंने किसी सार्वजनिक मंच से दिया है, जहां पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मंच से कहते सुनाई पढ़ रहे हैं कि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो रंग देखते हैं, मुख्यमंत्री हैं तो भाई साहब आपके चरण तो कमल के समान हैं, कर कमल हो जाते हैं, चरण कमल हो जाते हैं, और बाद में नहीं रहे, तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होता है, जैसे गधे के सिर से सिंग। वहीं अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान को सियासत के जानकार अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।
और भी कई बयान दिए
22 जनवरी का दिन अब नजदीक है, जब भगवान राम अयोध्या स्थित मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। वहीं इसे लेकर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उन दोनों को याद किया, जब वे कार सेवा के लिए निकले थे। साथ ही वे रामलाल हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे जैसे नारे लगाया करते थे। साथ ही उन्होंने अब आमजन से 22 जनवरी का दिन हर्षोल्लाह से उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।
ये भी पढ़े- 'MP में ही एक्टिव रहूंगा, दिल्ली क्यूं जाऊं...', कमलनाथ ने किससे कही ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications