'MP में ही एक्टिव रहूंगा, दिल्ली क्यूं जाऊं...', कमलनाथ ने किससे कही ये बड़ी बात
लंबे समय के बाद आखिरकार वो वक्त आ ही गया जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ग्रहण की है. साथ ही कमलनाथ ने मीडिया के साथ बातचीत में अलग-अलग सवालों के जवाब के दिए, जिसमें उन्होंने एमपी में ही सक्रिय रहने की बात कही है.
साथ ही हाईकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ये सवाल आप उनसे पूछिए. इस दौरान कमलनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद रहे.

कमलनाथ ने कही ये बात
विधायक पद की शपथ लेने विधानसभा पहुंचे कमलनाथ के साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधौ मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के बाद कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि, मैंने शपथ ली है, मुझे प्रदेश की सेवा का मौका मिला है. मेरे लिए खुशी की बात है. इसी के साथ जब पूछा गया की हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों लिया, तो इसका जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि, ये आप उनसे ही पूछिए. कमलनाथ ने कहा कि, मैं मध्यप्रदेश में ही सक्रिय रहूंगा, दिल्ली मैं क्यूं जाउंगा.
Recommended Video
कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा
एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है। इस बीच अब कांग्रेस हाई कमान की ओर से हार को लेकर मंथन किए जाने के बाद जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, भोपाल में 3 दिन तक महामंथन












Click it and Unblock the Notifications