‘न्याय यात्रा ने कांग्रेस के साथ अन्याय किया’, शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर कसा तंज
Loksabha Election नजदिक हैं, ऐसे में अब सियासी बयानबाजी का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जोरदार निशाना साधा है, साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सवाल भी पूछे हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने अपनी एक और विफल यात्रा का समापन किया, राहुल जी ने दो यात्राएं की और वो दो यात्राएं भारत जोड़ो कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई. इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने कुछ सवाल भी राहुल गांधी से पूछे हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल गांधी ने अपनी एक और विफल यात्रा का समापन किया, राहुल जी ने दो यात्राएं की और वो दो यात्राएं भारत जोड़ो कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई, और जहां-जहां से गुजरी वहां कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई, और न्याय यात्रा ने भी कांग्रेस के साथ अन्याय ही किया, जहां-जहां से वो गुजरे वहां या तो कांग्रेस हारी या शीर्ष नेताओं ने पार्टी छोड़ी. मैं राहुल जी और खड़गे जी से चार सवाल पूछ रहा हूं, और उनका जवाब चाहता हूं. राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तब पूरा देश भक्ति से सराबोर था, आमंत्रण उन्हें भी मिला था, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम का निमंत्रण क्यों ठुकराया?.
शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि, पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुआ, उसमें कांग्रेस ने महिलाओं के समर्थन में एक भी बयान क्यों नहीं दिया?, क्या यह आपको तुष्टिकरण की राजनीति नहीं लगती?, पीएम मोदी लोगों के दिल में बसते हैं, उनके खिलाफ राहुल गांधी उनके पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं, प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक बयान कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है, कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी ने चुनाव क्यों नहीं लड़ा?, इसका भी जवाब कांग्रेस को देना चाहिए.
ये भी पढ़े- 'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications