चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है, जानिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ऐसा क्यों कहा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में कहा कि, तुम ही शिवराज हो, तुम ही विदिशा से उम्मीदवार हो, सभी भाई, सभी बहनें और भांजे-भांजियां घरों से निकलें और चार दिन बचे हैं, ये चार दिन मुझे दे दीजिए और चुनाव प्रचार में जुट जाएं। घर-घर संपर्क करें और भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें।

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने विधायक रहते भी इस क्षेत्र की जनता की दिन-रात सेवा की है और आगे भी जितना जीवन बचा है वो जनता की सेवा में ही न्यौछावर करूंगा। तुम चिंता मत करना अब मैं दिल्ली जा रहा हूं, पिक्चर अभी बाकी है, और अपनी जनता-जनार्दन की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए वहां से भी काम करना है।

Shivraj Singh Chouhan s statement on going to Delhi in Vidisha Lok Sabha picture yet to come

बता दे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसंपर्क कर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने अपनी जन्मभूमि बुधनी विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हए कहा कि, आज मुझे वो दिन याद आ रहे हैं। जब यहां से मैंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। मुझे आप लोगों ने प्यार दिया, आशीर्वाद दिया, जिसके कारण मैं पहली बार विधायक बना।

शिवराज ने कहा कि हम कीचड़ में गांव-गांव जाते थे और धरने के लिए लोगों को लाते थे। आपने ही सांसद बनाया फिर आपकी ही की कृपा से मध्यप्रदेश का चार बार मुख्यमंत्री भी बना। मुख्यमंत्री बन गए तो अंहकार में चूर नहीं बल्कि मैंने खुद को हमेशा आपका सेवक माना है। मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। आज भी दिन-रात एक ही धुन है कि, बाकी बचे जीवन में जनता के लिए कैसे बेहतर काम करूं।

आदर्श लोकसभा बनेगा विदिशा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, भगवान ने मुझे यहां आपकी सेवा के लिए भेजा है। पार्टी ने कहा विधायक तो विधायक बनकर आपकी सेवा की, पार्टी ने कहा सांसद तो सांसद बनकर आपकी सेवा की। फिर मुख्यमंत्री बनकर भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अब केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे फिर से विदिशा की माटी की सेवा का अवसर दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करता हूं कि, उन्होंने 20 साल बाद फिर से मुझे विदिशा से उम्मीदवार बनाया है।

अब विदिशा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है, चाहे सिंचाई की व्यवस्था हो, चाहे शिक्षा हो, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सीएम राइज़ स्कूल खोले गए हैं। गरीब के बेटा-बेटी के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग की फीस माता-पिता नहीं बल्कि राज्य सरकार भरेगी। हर वर्ग के विकास के लिए भाजपा ने काम किए हैं। हम सबको मिलकर विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श लोकसभा बनाना है। पूर्व सीएम ने कहा कि, आप जीत का रिकॉर्ड बनाएं और मैं विकास का रिकॉर्ड बनाउंगा।

लखपति बहना मेरे जीवन का मिशन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं हर कार्यक्रम का शुभारंभ बहन-बेटियों की पूजा कर करता हूं। बहनें मेरे लिए देवी की मूर्तियां हैं और बेटियां साक्षात देवी हैं। मैं बहन-बेटियों के पैर धोकर पानी माथे से लगाता हूं तो मेरे काम करने की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। बचपन में मैंने बेटा-बेटी में भेदभाव होते देखा था, बहनों के दुख-दर्द और तकलीफ देखी थी। तब मन में बहुत पीड़ा होती थी। इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की और 50 लाख से ज्यादा बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बनाया। फिर कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाखों बेटियों की शादी करवाई।

स्थानीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश पूरे देश में पहला राज्य है। फिर लाड़ली बहना योजना बनाकर एक झटके में ही 1 करोड़ 32 लाख बहनों को लाड़ली बहना बनाकर उनके खाते में पैसे डाले। इस योजना ने बहनों का जीवन बदल दिया, बहनों का आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ा दिया, लेकिन अब यहीं नहीं रूकना है। अब बहनों को लखपति दीदी बनाना है। लखपति दीदी का मतलब हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+