पूर्व सीएम शिवराज चौहान ने राहुल गांधी को कुछ यूं घेरा, कहा-अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लगा देगी विरासत टैक्स
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश से लेकर मध्य प्रदेश तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) विरासत टैक्स को मुद्दा बनाकर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरने की कोशिश में लगी हुई है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस यदि सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगा देगी।'
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 26 अप्रैल को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वो और सेम पित्रोदा गुरु-चेले हैं। सेम राजीव गांधी के भी गुरु थे। सेम जैसे लोग कांग्रेस को विचार देते हैं। कांग्रेस यदि सत्ता में आई तो विरासत टैक्स लगा देगी।

कहा कि भारत की संस्कृति भारत की है, यह अमेरिका की नहीं है। शिवराज बोले कि भारत की संस्कृति को कांग्रेस खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि विरासत टैक्स पहले था, लेकिन जनता के दबाव में कांग्रेस ने इसे समाप्त किया था। शायद राजीव गांधी जी ने शायद मां की संपत्ति उन्हें मिल जाए। इसलिए इसे हटाया हो।
दूसरा यह जातिगत जनगणना अपना मिशन बताते हैं। कहा कि यह देश को कितने टुकड़े और समाज में बांटना चाहते हो। आर्थिक समाजिक सर्वेक्षण की बात होती है। उसके पीछे इनके खतरनाक इरादे हैं। यह देश को जातियों में बांटना चाहते है। इनके इरादे आदिवासी, दलित और ओबीसी के अधिकारों को बांट देने के है। देश की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
इतना ही नहीं, शिवराज ने कहा कि मैडम सोनिया गांधी हो, राहुल बाबा हो, उनके असली इरादे क्या हैं जनता को बताएं। जातिगत जनगणना और आर्थिक सामाजिक सर्वे और आरक्षण जैसे विषयों पर वो दलित, ओबीसी और आदिवासियों के अधिकार क्यों छीनना चाहते हैं उनको जवाब देना होगा। वरना जनता उनको माफ नहीं करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications