Mohan Yadav के CM बनने की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिष का दावा- शिवराज बनेंगे BJP अध्यक्ष
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए देश की जाने-माने ज्योतिष मुकेश शास्त्री अलग-अलग विषयों पर भविष्यवाणी कर गए हैं, जहां उनकी भविष्यवाणियों को लेकर अब सियासी गलियारों में अलग तरह की चर्चा होने लगी है। पंडित मुकेश शास्त्री ने BJP नेता शिवराज सिंह चौहान को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, आने वाले समय में शिवराज सिंह चौहान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य मुकेश शास्त्री ने कहा कि, शिवराज जी के बारे में हमने बहुत पहले भविष्वाणी कर दी थी। शिवराज जी भारतीय राजनीति में पुनर्स्थापित होने जा रहे हैं। सेंट्रल की राजनीति में स्थापित होने जा रहे हैं। आप आने वाले समय में उनके अलग अवतार को देखेंगे। BJP के केंद्रीय नेतृत्व के अंदर पार्टी अध्यक्ष के रूप में शिवराज सिंह चौहान स्थापित हो सकते हैं। इस साल के अंत तक या अगले साल वह पार्टी अध्यक्ष के रूप में स्थापित होते दिखाई देंगे।

शास्त्री ने की ये भविष्यवाणी
ज्योतिषाचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया कि, मध्य प्रदेश भारत के सभी राज्यों के अंदर अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। आने वाले 2 सालों में मध्य प्रदेश की स्थिति बहुत अलग होगी, चाहे बात व्यापार, टूरिज्म और रोजगार के लिए की जाए। मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य में आएगा। साथ ही मध्य प्रदेश कर्ज मुक्त भी होगा। शास्त्री ने कहा कि, बीजेपी आगामी चुनाव में देश में सरकार बनाने जा रही है। BJP 400 सीटों के साथ देश में सरकार बनाएगी। ज्योतिषाचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया कि, आज से 1 साल पहले उज्जैन में मीडिया के समक्ष मैं एकमात्र ज्योतिष आचार्य था, जिसने यह बताया था कि, तीन प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, और उस समय के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यह 1 साल पहले मीडिया के समक्ष मेरे द्वारा की गई भविष्यवाणी थी।
ये भी पढ़े- Loksabha Election में BJP या कांग्रेस किसकी होगी जीत?, ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी












Click it and Unblock the Notifications