Loksabha Election में BJP या कांग्रेस किसकी होगी जीत?, ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी
Loksabha Election 2024 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, जहां अब अलग-अलग तरह के एग्जिट पोल और आकलन भी सामने निकलकर आ रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले इंदौर आए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए लोकसभा चुनाव में BJP की प्रचंड जीत की बात कही है। साथ ही शास्त्री ने राहुल गांधी के सियासी भविष्य पर भी प्रकाश डाला है.
ज्योतिषचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया कि, मध्य प्रदेश भारत के सभी राज्यों के अंदर अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। आने वाले 2 सालों में मध्य प्रदेश की स्थिति बहुत अलग होगी, चाहे बात व्यापार, टूरिज्म और रोजगार के लिए की जाए। मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य में आएगा। साथ ही मध्य प्रदेश कर्ज मुक्त भी होगा। शास्त्री ने कहा कि, बीजेपी आगामी चुनाव में देश में सरकार बनाने जा रही है। BJP 400 सीटों के साथ देश में सरकार बनाएगी।

ज्योतिषाचार्य मुकेश शास्त्री ने कहा कि, राहुल गांधी के लिए साल 2024 उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित होने जा रहा है। भारतीय राजनीति में वह अपने आप को पुनर्स्थापित करने जा रहे हैं। 2024 निश्चित तौर पर राहुल गांधी के लिए स्वर्णिम साल रहने जा रहा है। बहुत सारे प्रदेशों में कांग्रेस की स्थिति सुधरती दिखाई देगी। राहुल गांधी में एक नया जोश और जुनून दिखाई देगा, जो उनके आने वाले समय को बेहतर बनाने जा रहा है।
ज्योतिषचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया कि, आज से 1 साल पहले उज्जैन में मीडिया के समक्ष मैं एकमात्र ज्योतिष आचार्य था, जिसने यह बताया था कि, तीन प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, और उस समय के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यह 1 साल पहले मीडिया के समक्ष मेरे द्वारा की गई भविष्यवाणी थी।
ये भी पढ़े- MP News: लाड़ली बहना योजना को लेकर क्या है मोहन सरकार की प्लानिंग, जानिए












Click it and Unblock the Notifications