शिवराज सिंह से माइक छीनने का प्रयास, कांग्रेस को निशाने पर लिया तो सुरक्षा भेद मंच तक पहुंचा युवक

Shivraj Singh Chauhan: पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान की सभा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

शिवराज सिंह चौहान मंच से भाषण दे रहे थे, इसी दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। जिसके बाद मंच पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Security lapse of Shivraj Singh Chauhan

जानकारी अनुसार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान रोड शो के बाद विदिशा के माधवगंज में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक से एक युवक मंच पर चढ़कर उनके पास पहुंचा और शिवराज सिंह के माइक को छीनने का प्रयास करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने देखा उसको तुरंत पकड़ा और जनप्रतिनिधियों ने उसको पीछे खींच लिया। इस घटना से हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

घटना के बाद शिवराज सिंह चौहान को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है। कोई बात नहीं। इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली टीआई का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और युवक से पूछताछ चल रही है‌। फिलहाल अभी तक युवक के ऊपर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

पिछले 48 घंटे के दौरान शिवराज सिंह चौहान का ये दूसरा वीडियो है, जो सामने आया है। इससे पहले भोजपुर में चुनावी सभा के दौरान टीआई द्वारा प्रचार रोकने पर शिवराज सिंह भड़क गए थे। उनके साथ मौजूद भारतीय जनता पार्टी विधायक ने तो पुलिस अफसर को फिकवाने की धमकी दे डाली थी। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

सुरक्षा उल्लंघन के बारे में पूछे जाने पर, कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मनोज दुबे ने जानकारी दी की उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने कहा, हम विदिशा के माधव नगर क्षेत्र में हुई घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि विदिशा में 7 मई को मतदान है। विदिशा लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। भोजपुर, सांची,बासौदा, खाटेगांव, सिलवनी, विदिशा, इच्छावर, बुधनी यहां की सीटें हैं। इन 8 सीटों में से 6 पर बीजेपी और दो पर कांग्रेस का कब्जा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+