VIDEO: CM शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय ने छेड़ा राग, गाया 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'
भोपाल, 11 अगस्त। मध्य प्रदेश की राजनीति का बुधवार शाम अलग ही रंग देखने को मिला। यहां एक छत के नीचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भुट्टा पार्टी की और बॉलीवुड गानों का राग छेड़ा। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय आज पूरे दिन भोपाल में सक्रीय रहे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और शिवराज सरकार में मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ नाश्ता किया।
Recommended Video

इसके बाद देर शाम कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा परिसर में भुट्टा पार्टी दी, इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई मंत्री-विधायक शामिल हुए। दिलचस्प बात यह रही कि भुट्टा पार्टी में शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय की जुगलबंदी भी देखने को मिली। उन्होंने बॉलीवुड का मशहूर गाना 'ये दोस्ती हम नहीं छोडेंगे' गाया। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेता एक-दूसरे का हाथ थामे भी नजर आए। बता दें कि तीन साल पहले भी इस तरह की भुट्टा पार्टी दी गई थी जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे था। आज दोनों नेताओं ने उन्हीं यादों का फिर से जाता किया।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से मांगी अतिरिक्त सहायता
भुट्टा पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शिवराज सिंह और कैलाश विजयवर्गीय हाथ में माइक लिए फिल्म शोले का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं छोडेंगे' गाते नजर आए। पार्टी में सीएम शिवराज सिंह करीब तीन घंटा रुके और संगीत कार्यक्रम का आनंद लिया। मीडिया से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ही बने रहेंगे। वे बेहद संवेदनशील हैं, बाढ़ वाले दिन वो रातभर नहीं सोए। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुकालात पर विजयवर्गीय ने कहा कि उनके साथ मेरा पुराना संबंध है इसलिए मिलने चला गया।












Click it and Unblock the Notifications