MP News: शिवराज सिंह चौहान पहली बार बनेंगे केंद्र सरकार में मंत्री, सिंधिया समर्थकों में उत्साह की लहर
MP BJP News: नरेंद्र मोदी की सरकार में इस बार मध्य प्रदेश के मंत्री बनाए जाने का कोटा कम हो सकता है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ, जबकि एनडीए गठबंधन को 29 से ज्यादा सीटें मिली है। इसलिए एनडीए की सरकार बनने जा रही है, जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
मोदी मंत्रिमंडल में कौन-कौन चेहरे होंगे, इसकी तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। मध्यप्रदेश से 5 चेहरे - शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, सावित्री ठाकुर, और दुर्गादास उईके - मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ये सभी सांसद रविवार को नरेंद्र मोदी के आवास पर चाय पर बैठक में शामिल भी हुए हैं।

विदिशा सीट से चुने गए सांसद, शिवराज सिंह चौहान, पहली बार केंद्रीय मंत्री बनेंगे। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक पहले कार्यकाल में मंत्री रहे थे, और इस बार फिर मौका मिलने जा रहा है। बैतूल से सांसद, दुर्गादास उईके, और धार से सांसद, सावित्री ठाकुर, भी पहली बार केंद्र में मंत्री बनने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इनमें से तीन सांसदों को कैबिनेट मंत्री और दो सांसदों को राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
मध्यप्रदेश से इन 5 चेहरों में दो ओबीसी, दो एसटी, और एक एससी वर्ग से आते हैं। इन 5 चेहरों से पूरे मध्यप्रदेश को कवर करने की कोशिश की गई है। शिवराज सिंह चौहान (मध्य भारत), ज्योतिरादित्य सिंधिया (ग्वालियर-चंबल), डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक (बुंदेलखंड), सावित्री ठाकुर (मालवा-निमाड़), और दुर्गादास उईके (नर्मदा पट्टी) से आते हैं।
मध्यप्रदेश के इन नेताओं को बधाइयां मिलनी भी शुरू हो गई हैं। बता दें कि एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसके साथ ही मंत्री भी शपथ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications