MP News: विदिशा बनेगा नगर निगम, मंत्री शिवराज सिंह की मांग पर सीएम मोहन यादव ने दी स्वीकृति
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव ने बुधवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा को कई सौंगातें दी। इस मौके पर भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम से पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम मोहन योदव और मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान लोगो में काफी खुशी देखने को मिला। इसके साथ ही आज विदिशा में ₹𝟏𝟕𝟕.𝟓𝟑 करोड़ के विकास कार्यों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को तेज गति से आगे ले जा रहे हैं। कर्मठ मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए दिन रात जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन की पहली सड़क भी किसी प्रदेश ने बनाई, तो वह है मध्यप्रदेश।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा गरीब,कमजोर परिवारों के लिए 8 लाख 21 हजार 190 मकान बनाए जाएंगे। जिनके मकान अभी तक नहीं बने है उनके मकान बनाए जाएंगे। इस आशय का पत्र माननीय मुख्यमंत्री को सौंप रहा हूं। बता दे कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव को पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि मुझे काफी संतोष है कि एक कर्मठ मुख्यमंत्री विकास के प्रगती के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि हम राजधानी वृहद परियोजना का मास्टर प्लान बनाएंगे। जिसके माध्यम से पूरा क्षेत्र बदल जाएगा। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि यहां के किसान भाईयों, अपनी जमीन मत बेचना, हमारा मध्यप्रदेश अब हरियाणा और पंजाब को विकास के मामले में पिछे छोड़ने वाला है। सरकार विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने वाली है।
बता दे कि विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में नगर निगम बनाए जाने की मांग की थी। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि विदिशा में नगर निगम बनाया जाएगा। अगला चुनाव नगर निगम में होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 𝟏𝟕𝟕.𝟓𝟑 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है साथ ही पीएम आवास योजना के तहत 3 हजार 932 घरों का गृह प्रवेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications