Shivpuri news: सियाचिन सीमा पर शहीद हुआ शिवपुरी का लाल, पार्थिव देह का इंतजार
शिवपुरी का लाल अमर शर्मा शहीद, लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद, हवाईमार्ग से शहीद की पार्थिव देह ग्वालियर लाई गई, शिवपुरी में शहीद के गृहगांव में होगा अंतिम संस्कार
Shivpuri के सपूत अमर शर्मा सियाचिन में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देह को हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली से ग्वालियर लाया गया और यहां से शिवपुरी के लिए रवाना कर दिया गया। शिवपुरी में शहीद का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सियाचिन सीमा पर ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
शिवपुरी के लाल अमर शर्मा सियाचिन की सीमा पर ड्यूटी दे रहे थे। माइनस 30 डिग्री तापमान के मौसम में अमर शर्मा अपनी ड्यूटी पर तैनात थे तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अटैक की वजह से ड्यूटी पर ही अमर शर्मा शहीद हो गए।
अमर शर्मा की शहादत की खबर सुनकर शिवपुरी में पसरा मातम
अमर शर्मा की शहादत की खबर जैसे ही उनके शिवपुरी स्थित घर में पहुंची तो घर में मातम पसर गया। अमर शर्मा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अमर शर्मा की शहादत की खबर मिलने पर सांसद और मंत्री ने ट्वीट करके अमर शर्मा के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। इसके साथ ही शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

पैतृक गांव खरई भाट में होगा अंतिम संस्कार
शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खरई भाट में किया जाएगा। इसके लिए 3 बीघा सरकारी जमीन चिन्हित कर ली गई है। सरकारी जमीन पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा और यहीं पर शहीद के नाम पर पार्क भी बनाया जाएगा।
लद्दाख से दिल्ली होते हुए ग्वालियर पहुंची पार्थिव देह
शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देर लद्दाख से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली पहुंचाई गई और दिल्ली से पार्थिव देह ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर से पार्थिव देह को शिवपुरी के लिए रवाना कर दिया गया है। शिवपुरी में शहीद का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications