Shivpuri News: शिवपुरी नगर पालिका ने रसूखदारों पर लिया एक्शन, शहर में लगा बकायादारों का पोस्टर

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी नगरपालिका अब बकायेदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रहा है। बकायेदारों के नाम पोस्टर पर लिखकर चौराहों पर टांगे जा रहे है।

नगरपालिका द्वारा बनाए गए मार्केट में दुकानें लेने के बाद इनका पैसा जमा न करने वाले बकायादारों के नाम के होर्डिंग शहर के चौराहों पर लगाई गई है।

Shivpuri

नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार इन दुकानों को लेने के बाद लोगों ने प्रीमियम राशि जमा नहीं की और न ही उसका किराया दिया। जबकि दुकान लेकर उन्हें किराए पर उठाकर अपनी जेब भरना शुरू कर दिया। शहर के 57 दुकान खरीदारों पर 1.41 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि बकाया हो गई। अब इन लोगों की होर्डिंग शहर में लगाई गई है।

बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए-

बताया जाता है कि पूर्व में नपा के अधिकारी-कर्मचारी भी समय-समय पर भुगतान के लिए जाते रहे और अपना कमीशन लेकर लौटते रहे। संबंधित बकायादारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड पर कन्या स्कूल के सामने नगरपालिका सीएमओ की तरफ से एक लंबा-चौड़ा पोस्टर लटकाया गया। जिसमें बकायादारों के नाम व उन पर बकाया राशि लिखी हुई है।

इसमें कई बकायादारों पर तो 5 से 7 लाख रुपए तक की राशि बकाया है। इन बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने के साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी है कि यदि समय रहते बकाया राशि जमा नहीं की तो उक्त दुकानों को राजसात करके उनकी पुन: नीलामी की जाएगी।

तो फिर होगी नीलामी-

नपा की दुकानों के बकायादारों को नपा सीएमओ ने चेतावनी दी है कि यदि 29 दिसंबर तक उन्होंने बकाया राशि जमा नहीं की तो उक्त दुकानों को राजसात कर लिया जाएगा। इसके बाद उन दुकानों की फिर से नीलामी की जाएगी।

शिवुपरी शहर में कमलागंज कॉम्प्लेक्स, तांगा स्टैंड, फिजिकल चौकी के पास, छोटा लोहरपुरा के पास, वेलकम सेंटर, गांधी कॉलोनी झिरिया, फिजिकल रोड पत्रकार भवन, कलार गली, गांधी मार्केट, पोहरी बस स्टैंड,फायर ब्रिगेड के ऊपर, पुरानी शिवपुरी शादी घर के नीचे, पुरानी शिवपुरी सब्जी मंडी रोड के पीछे, दर्पण कॉलोनी पर दुकानों की राशि बकाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+