MP News: कुएं में धक्का देने से नहीं मरा तो करंट लगाकर प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्रेमिका क्यों बनी जल्लाद?

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक के कत्ल का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।पुलिस ने 10 दिन बाद कुएं से गुमशुदा युवक की लाश बरामद कर इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली एक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है।‌

यहां एक महिला ने अपने पति और 3 अन्य लोगों के साथ मिलकर एक युवक को कुएं में धक्का देने के बाद करंट लगा कर हत्या की फिर लाश को बोरे में भरकर कुएं में दफना दिया।

MP News:
पूरी वारदात शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के महोबा डामरोन गांव का मामला है। यहां से 17 नवंबर 2023 की रात 40 वर्षीय कृष्णपाल सिंह चौहान अचानक अपने घर से लापता हो गया था। युवक की पत्नी रानी चौहान ने इसकी जानकारी भौंती थाना पुलिस को दी थी।

पुलिस शिकायत में पत्नी ने बताया कि उसके पति के पास रात में किसी का फोन आया और वह घर पर बिना बताये कही चले गये। उसके बाद से अभी तक घर नहीं लौटे हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। मैंने अपने पति की तलाश आसपास गांव एवं रिश्तेदारों में की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

पूरे मामले में भौंती थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस घटना में संदेह के आधार पर कुछ लोगों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने कृष्णपाल सिंह चौहान की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया।

भौंती थाना पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि मृतक कृष्णपाल सिंह चौहान का प्रेम प्रसंग गांव की ही शादीशुदा महिला से चल रहा था। इस बात की भनक महिला के पति को लग गई।जिसके बाद महिला और उसके पति ने 3 अन्य लोगों के साथ मिलकर कृष्ण पाल का मर्डर करने का प्लान बनाया। महिला ने रात में फोन कर कृष्णपाल को कुएं पर मिलने बुलाया।

जहां कुएं में पहले से ही बिजली के नंगे तार से करंट डाला गया था। महिला ने कृष्णपाल को धक्का देकर कुएं मे धकेल दिया जिससे कृष्णपाल की करंट लगने से मौत हो गई। फिर इसके बाद मृतक के शव को कुएं से बाहर निकाला। एक बोरे में बंद कर दूसरे कुएं में फेंका और कचरा डालकर ढक दिया।

एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मुताबिक मृतक 17 नवंबर को घर से अचानक किसी को कुछ बताए बिना लापता हो गया था। इसके बाद गुमशुदगी कायम कर सीडीआर संदेह के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते अंजाम दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर से कुएं से लाश को बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी धनवती कुशवाह, विनोद कुशवाह, हरदास कुशवाह, वीरसिंह कुशवाहा, गज्जू उर्फ गजराज कुशवाह को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+