Train Accident: शहडोल में कोयले से लदी मालगाड़ी हादसे का शिकार, पटरी से उतरीं 6 बोगियां, आवाजाही बाधित
Train Accident: शहडोल-ब्यौहारी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कोयला से लदी 6 बोगी पटरी से उतर गई।
Shahdol Train Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक कोयले से भरी मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मालगाड़ी की 6 बोगियां पटरियों से नीचे उतर गईं।शहडोल-ब्यौहारी रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य जारी है । इसके बाद कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
ब्यौहारी स्टेशन के पास कोयले से लदी एक मालगाड़ी की 6 बगियां पटरी से उतर जाने की वजह से कटनी सिंगरौली मार्ग पूरी तरीके से बंद हो गया है। कई ट्रेन रद्द हो गई है तो कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है।

घटना रात करीब तीन बजे ट्रेन कटनी से सिंगरौली की तरफ जा रही थी। तभी अचानक कोयले से लदी 6 बोगी पटरी से उतर गई। रेलवे द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद कटनी सिंगरौली रेल खंड के बीच कुछ ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है। इनमें जबलपुर हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है। वहीं अप डाउन की 8 ट्रेन और 2 वीकली ट्रेन के रद्द होने की खबर है। वहीं जबलपुर सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया गया है।
रेलवे द्वारा राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। कटनी सिंगरौली रेल खंड को फिर से बहाल करने के लिए बेपटरी हुई बोगियों को ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है। सोमवार की शाम तक सभी बोगियों को ट्रैक से हटाकर लाइन फिर से शुरू करने के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है।
इस हादसे के बाद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यह हादसा तीसरे लाइन में इंट्री करने के दौरान होना बताया जा रहा है। डब्लूसीआर रेल खंड अंतर्गत हादसे के बाद कटनी और जबलपुर से रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
ब्यौहारी पुलिस को रात में ही घटना की जानकारी लगी रेलवे के पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत बचाव के कर में जिला पुलिस बल भी लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications