राम मंदिर का दर्शन करने निकली मुस्लिम लड़की, मुंबई से अयोध्या तक सैकड़ो किलोमीटर करेगी पैदल यात्रा
Mumbai To Ayodhya On Foot: मुंबई से पैदल अयोध्या जा रहीं मुस्लिम राम भक्त लड़की शबनम जय श्री राम के नारे के साथ मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। उनका पहनावा और हाथ में भगवा झंड़ा देखकर लोग उनकी ओर आकर्षित होते दिखे। कई जगह पर उनका स्वागत किया गया। वह 1425 किलोमीटर की यात्रा पैदल ही करने वाली हैं। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से कई बार पुलिस के कहने पर वह वाहन से यात्रा कर लेती हैं।
जयश्री राम के नारे लगाते हुए शबनम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ी चली जा रही हैं। गुरुवार को वे एमपी के बड़वानी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अपने मुस्लिम होने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने यहां अपनी रामभक्ति पर कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं।

उनका कहना है कि श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं। शबनम महिला सशक्तिकरण का पुरजोर समर्थन करती हैं। उनका कहना है कि अपने इस राम भक्ति से वे यह भी सिद्ध करना चाहती हैं कि पदयात्रा केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी कर सकती हैं।
मुंबई से एमपी के बड़वानी पहुंचीं शबनम शेख सबको जय श्रीराम बोलकर नमस्कार कर रही थीं। वे अयोध्या के लिए अपने दोस्त विनीत पांडे और रमन राज शर्मा के साथ पैदल निकली हैं। उन्हें पुलिस सुरक्षा भी दी गई है। शबनम ने बड़वानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। मैं ये यात्रा इसलिए भी निकाल रही हूं ताकि ये भ्रम दूर कर सकूं कि ये काम केवल पुरुष ही कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं। राम जी को पूजने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान होना जरूरी है। इंसान का दिल साफ होना जरूरी है। श्री उ सिर्फ भारत के नहीं, पूरे विश्व के हैं।
शबनम ने जानकारी दी की उनकी यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है। मुस्लिम समुदाए के कई लोग रास्ते में मिले। उन्होंने सलाम भी किया, जय श्री राम भी कहा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान कुर्ता पजामा और कई दाढ़ी वाले लोग भी मिले। उन्होंने भी जय श्रीराम कह कर संबोधित किया।
शबनम के अनुसार उन्हें रास्ते में कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। पुलिस वाले उनके साथ लगातार चल रहे हैं। कहीं भीड़ होती है तो वहां से पुलिस आसानी से निकाल लाती है। कई जगह लोग बड़ी संख्या में वेलकम करने के लिए रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार चल रहे हैं। ये नहीं कह सकते कि कब तक अयोध्या पहुंच पाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications