मध्य प्रदेश कैडर के दो IAS अफसरों को सात दिन की जेल, दो-दो हजार रुपए का जुर्माना भी
मध्य प्रदेश कैडर में दो आईएएस अधिकारियों को अवमानना के आरोप में सात दिन की जेल की सजा सुनाई गई है।
मध्य प्रदेश कैडर के दो आईएएस अधिकारियों को सात दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि इनकी सजा पर रोक लगाने के आदेश भी जारी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया की पीठ ने अदालत की अवमानना के दोषी आईएएस शैलेंद्र सिंह और अमर बहादुर सिंह को सात दिन की जेल व दो-दो हजार के जुर्माना की सजा सुनाई है।
पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून का शासन लोकतांत्रित समाज की नींव है। न्यायालय की अवज्ञा कर दंडयुक्त नहीं हो सकते। इससे न जाने कितने लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
पीठ ने दोनों को पुलिस हिरासत में भेजते हुए जेल वारंट जारी करने के आदेश दिए। हालांकि सजा के खिलाफ अपील पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की मुख्य पीठ ने सजा पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
बता दें कि 2021 में शैलेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के छतरपुर के कलेक्टर व अमर बहादुर जिला पंचायत सीईओ के पद पदस्थ थे। उन्होंने जिला समन्वयक रचना द्विवेदी का बड़ा मलहरा ट्रांसफर कर दिया। उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया। फिर भी रचना को बड़ा मलहरा जाने को कहा गया। वह नहीं गई तो बर्खास्त कर दिया। कोर्ट ने टर्मिनेशन पर भी स्टे दे दिया, लेकिन रचना को राहत नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications