MP News: प्रेमी के मोहब्बत में पागल हुई 2 बच्चों की मां, पति को धोखा देकर महबूब संग फरार
MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। मामला इछावर तहसील के मोलगांव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनसुनवाई में मंगलवार को एक पति ने लापता पत्नी को ढूंढने का गुहार लगाया है। पत्नी के दो माह पहले लापता होने से परेशान पति ने कहा कि मेरी पत्नी की तलाश कर दो साहब नहीं तो मैं बच्चे के साथ जीवन समाप्त कर लूंगा।

मोलगांव निवासी अर्जुन मालवीय के अनुसार 13 अक्टूबर को उसके मायके ग्राम बिचौली तहसील इछावर से बड़े बेटे वीरेंद्र के साथ भगाकर ले गया है। पत्नी घर में रखी नकदी राशि भी ले गई है। छोटा बेटा मेरे पास छोड़ गई। मेरे सास-ससुर कुछ बताने को तैयार नहीं है। पत्नी के गुम होने की शिकायत थाना इछावर में दर्ज कराई है।
पुलिस मुझे रोज गुमराह कर रही है, लेकिन पत्नी को अपहरणकर्ता से आजाद नहीं करा रही है।जबकि मैंने नामजद रिपोर्ट की है।फरियादी पति अर्जुन ने प्रशासनिक अधिकारियों से पत्नी और बच्चे को अपहरणकर्ता के कब्जे से छुड़ाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications