Sehore borewell Rescue: सामने कंडे थोपती रही मां, उधर 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई मासूम
Sehore Minor innocent Girl Falls in Borewell: मध्य प्रदेश के सीहोर में मासूम सृष्टि को बचाने तमाम कोशिशे हो रही हैं। जब सृष्टि बोरवेल में गिरी उस वक्त घर के सामने उसकी मां कंडे थोप रही थी।

Sehore Minor innocent Girl Falls in Borewell: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बोरवेल में गिरी मासूम की खबर के बाद हर किसी की जुबान से यही निकल रहा है कि 'सृष्टि' को बचाना है। घटना हुए घंटो बीत चुके हैं। बिना रुके रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पैरलल 25 फीट गहरा गड्ढा भी खोद लिया गया है।
Recommended Video
मंगलवार की दोपहर खेत मे खेलते वक्त सृष्टि के साथ यह हादसा हुआ। बच्चे रोज की तरह खेल रहे थे। सृष्टि की पिता राहुल कुशवाह और मां रानी ने भी इस बात की कल्पना नहीं की थी उनके जिगर का टुकड़ा खुले बोरवेल में गिर जाएगा।
घटना के बाद चल रहे रेस्क्यू के बीच सृष्टि की मां रानी ने बताया कि दोपहर को वह घर के बाहर कंडे थोप रही थी। पड़ोस के भी कई बच्चे वहां खेल रहे थे। मासूम पर उसकी नजर तो थी, लेकिन अचानक खेलते-खेलते वह बोरवेल के नजदीक पहुंच गई।
जब तक वह दौड़कर सृष्टि के पास तक पहुंच पाती, तब तक मासूम बोरेवेल में गिर चुकी थी। उसे इतना वक्त भी नहीं मिला कि वहां आसपास खेल रहे किसी बड़े बच्चे को आवाज देकर सृष्टि को बचाने कह पाती। ऐसी जगह पर खेलने के लिए मासूम को अकेला छोड़ना भारी पड़ गया।
एडिशनल कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना का कहना है कि ऐसी जगहों पर खेलने के लिए छोटे बच्चों को छोड़ देना बड़ी लापरवाही हैं। जिस पड़ोसी ने बोर कराने के बाद बोरवेल खुला छोड़ा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अभी पहली प्राथमिकता बोरवेल में गिरी मासूम को सुरक्षित निकालने की है।
आपको बता दें इस बोरवेल से सृष्टि को निकालने रेस्क्यू का काम कई घंटे से जारी है। पैरलल गड्ढा तो खोद लिया गया, लेकिन टनल बनाने वाली जगह के पहले बड़े बड़े काले पत्थर अड़चन बनते जा रहे हैं। इस वजह से बच्ची तक पहुंचने में देरी लग रही है। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ती जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications