जवान बेटे को डूबता देख मां ने नदी में लगाई छलांग, पीछे से बहन भी कूद गई... देखते-देखते खत्म हो गया परिवार

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसर गया है। बेटे को बचाने के चक्कर में मां, बेटी नर्मदा नदी में कूद गए, उफनती नदी में डूबने से तीनों की मौत हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जिलेके महेश्वर के नर्मदा नदी के पेशवा घाट की यह घटना है। नदी में नहाने के लिए इंदौर का राजपूत परिवार गया हुआ था। स्नान के दौरान नर्मदा नदी में 18 वर्षीय विक्रम पिता कारण सिंह डूबने लगा। यह देख 44 वर्षीय मां उर्मिला और 25 वर्षीय शादीशुदा बहन मोहिनी पति संजय दास विक्रम को बचाने के लिए नदी में चलांग लगा दी थी।

Khargone three died by drowning in the river

बेटे और भाई को बचाने में मां उर्मिला और बहन मोहिनी डूब गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। सर्चिंग के दौरान महिला उर्मिला और मोहिनी के शव निकाले गए हैं। विक्रम को तलाश किया गया तो उसकी भी मौत हो चुकी है।

एसडीएम अनिल जैन का कहना है कि इंदौर के अरविन्दो अस्पताल के पास रहने वाला राजपूत परिवार घूमने के लिए महेश्वर आया था। यहां पेशवा घाट पर वे नहाने के लिए पहुंचे। ये घाट नहाने के लिए प्रतिबंधित है। यहां नहाने के दौरान महिला और उसकी शादीशुदा बेटी की मौत हो गई। महिला के बेटे ने भी डूबने से दम तोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+