लॉकडाउन : मास्क नहीं लगाने पर महिला SDM ने काटा पुरुष SDM का चालान, जानिए फिर क्या हुआ
बालाघाट। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने में पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरी एक महिला एसडीएम ने दूसरे पुरुष एसडीएम का चालान काटकर बता दिया कि कानून सबके लिए बराबर है। बता दें कि लॉकडाउन-3.0 के दौरान बालाघाट जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने प्रशासकीय अधिकारी के बीच किए गए कार्य विभाजन में परिवीक्षाधिन डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मंडलोई को किरनापुर का प्रभार सौंपा।

प्रभार मिलते ही एसडीएम किरनापुर सुश्री निकिता मंडलोई ने अपने टीम के साथ मिलकर सरकार के दिशा निर्देश पर किरनापुर के बस स्टैंड में बिना मास्क लगाए मोटर साइकिल और चार पहिया वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। उन्होंने कई वाहन चालकों के चालान काटकर 50 रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं, कुछ वाहन चालकों से उन्होंने उठक-बैठक लगवाकर मास्क देकर छोड़ दिया।
इसी कार्रवाई के दौरान रविन्द्र परमार एसडीएम लांजी भी लांजी से बालाघाट जा रहे थे। उनके ड्राईवर और उन्होंने स्वयं मास्क नहीं लगाया था, जिन्हें निकिता मंडलोई द्वारा रोककर उनका भी चालान काट दिया। यहां तक कि एसडीएम किरनापुर ने बिना मास्क लगाए ग्राम रक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, आबकारी निरीक्षक के चालक एवं अपनी दुल्हन को लाने जा रहे दूल्हे का भी चालान काटकर दूल्हे को मास्क लगाकर सोशल डिसडेंटिंग का पालन करने के निर्देश के साथ छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications