Covid-19: मध्य प्रदेश के इन 7 जिलों में पाबंदियां 15 अप्रैल तक बढ़ाई, महाराष्ट्र के लिए बस पर भी फिलहाल रोक
भोपाल: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस के प्रकोप से अछूता नहीं है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर से 2332 नए कोविड-19 के केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 9 लोगों की इस घातक बीमारी से मौत भी हो गई है। कोरोना मामलों में इजाफे के चलते मध्य प्रदेश सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। ऐसे में अब सरकार ने कोरोना को लेकर लगाई गई 7 जिलों में पाबंदियों को 15 अप्रैल तक जारी रखने का फैसला किया है।

Recommended Video
शिवराज सरकार ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन, रतलाम की सभी स्कूल और कॉलेज 15 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला किया है। वहीं महाराष्ट्र के लिए बस सेवाओं को भी 15 अप्रैल तक निलंबित रखा गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में भी कोरोना बेकाबू हो रहा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने महाराष्ट्र के लिए चलने वाली बसों को बैन कर दिया था। वहीं अब इस प्रतिबंध को 15 अप्रैल कर लागू कर दिया है यानी अब एमपी से महाराष्ट्र जाने वाली बसें 15 अप्रैल तक नहीं चलेगी।
वहीं इससे पहले इन सात जिलों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन, रतलाम) में अगले आदेश तक स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमाघर को बंद रखने का फैसला किया गया था। साथ ही इन जिलों के रेस्टोरेंट्स में अंदर बैठकर खाना खाने पर भी मनाही थी, लेकिन फूड पैकिंग और होम डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट खुले रहने के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications