Satpura Bhawan Fire: घंटों की मेहनत के बाद आग को बुझाने में मिली सफलता
Satpura Bhawan में लगी आग के कारण अहम सरकारी दस्तावेजों को बड़ा नुकसान पहुंचने की आशंका है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सचिवालय के सामने स्थित राज्य सरकार के सतपुड़ा भवन की बिल्डिंग में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे आग लग गई।
देखते-देखते तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग छठी मंजिल तक पहुंच गई है। आग कितनी विकराल है इसका अंदाजा इसी से होता है कि दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में नाकाम रही हैं। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एयरफोर्स से मदद मांगी है।

भयानक अग्निकांड पर वनइंडिया की नजरें बनी हुई हैं। लाइव अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें-
LIVE Feed
भोपाल के एसपी का बयान- आग की लपटों पर काबू, धुएं का गुबार खतरनाक
भोपाल के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रात करीब दो बजे आग की लपटों पर काबू पाया गया, लेकिन धुएं का गुबार खतरनाक तरीके से पूरी बिल्डिंग में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि भवन के भीतर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई है। पांच-छह घंटे लगातार आग के कारण तापमान 1000 डिग्री के करीब है। वायुसेना के विमानों की जरूरत पर उन्होंने कहा, फिलहाल इसकी जरूरत महसूस नहीं हो रही है।
सीएम शिवराज अग्निशमन ऑपरेशन की कर रहे निगरानी
सतपुड़ा भवन अग्निकांड की भयावहता के कारण पूरे मध्य प्रदेश में
हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा, आग बुझाने के लिए सभी संसाधनों का पूरा उपयोग कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। यहां का सारा प्रशासन आग पर काबू पाने में लगा हुआ है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा- आग बुझाने की कोशिश जारी, जल्द सफलता की उम्मीदें
भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह ने सतपुड़ा भवन अग्निकांड पर कहा, रात करीब एक बजे के बाद भी आग बुझाने की कोशिश जारी है। सेना और CISF समेत तमाम संसाधन आग बुझाने में लगाए गए हैं। आग पर काबू पाने में जल्द सफलता की उम्मीदें हैं।












Click it and Unblock the Notifications