व्हाट्स एप पर सब इंस्पेक्टर के अश्लील मैसेज और गंदे ऑडियो से दुखी हो गई यह कॉलेज छात्रा
सतना। मध्य प्रदेश के सतना की एक कॉलेज छात्रा ने एसआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में छात्रा ने एसपी से शिकायत कर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सतना के शासकीय कॉलेज की छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि दो साल पहले उसके भाई के साथ ठगी हो गई थी, जिसकी मेहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। भाई का मोबाइल खराब होने के कारण उसने शिकायती पत्र में अपना नंबर लिख दिया था। उस समय मामले का जांच अधिकारी एसआई अजय शुक्ला था, जो अब मेहर पुलिस थाने से ट्रांसफर होकर सिटी कोतवाली सतना में पदस्थ है।
छात्रा का आरोप है कि एसआई अजय शुक्ला पहले तो भाई के ठगी के मामले की जांच के नाम पर उसके नंबर पर फोन करता रहा। फिर वह व्हाट्स एप चैट पर अश्लील मैसेज, तस्वीरें और ऑडियो भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया।
छात्रा का आरोप है कि उसकी एक लड़के से शादी होने वाली है। एसआई अजय शुक्ला उस लड़के का फोन पर धमका रहा है। छात्रा ने बतौर सबूत एसआई को व्हाट्स एप चैट के स्क्रीन शॉट दिए हैं। छात्रा की लिखित शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीएसपी सतना सीएसपी विजय सिंह को सौंपी है।












Click it and Unblock the Notifications