MP News: संत सियाराम बाबा से जुड़ी 5 खास बातें, जिन्हें जानकर सभी हैं हैरान

संत सियाराम बाबा का आश्रम खरगोन जिले के भट्टियांन में है, जहां वे नर्मदा किनारे तपस्या करते थे। विगत कई वर्षों से नर्मदा किनारे तपस्या कर रहे संत सियाराम बाबा अपनी योग साधना और अलग-अलग चमत्कारों के लिए जनमानस के बीच काफी प्रसिद्ध थे।

संत सियाराम बाबा को भक्त चमत्कारी संत मानते हैं, यही कारण है की संत सियाराम बाबा अपने अलग-अलग चमत्कारों के चलते अपने भक्तों के दिल में खास जगह रखते हैं. चलिए, हम आपको बताते हैं संत सियाराम बाबा से जुड़ी 5 खास बातें...

Khargone

संत सियाराम बाबा की उम्र 116 साल से ज्यादा थी, जहां इस उम्र में लगातार एक लंगोट पहनकर रोजाना कई घंटे तक रामायण की चौपाई पढ़ते थे।

संत सियाराम बाबा आश्रम में आने वाले भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाते थे। ऐसा कहा जाता है कि, सियाराम बाबा की केतली में चाय कभी खत्म नहीं होती।

कुछ दिनों पहले सियाराम बाबा का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना माचिस के दीप प्रज्वलित करते नजर आ रहे थे।

ऐसा कहा जाता है कि, बाबा ने कई सालों तक खड़े होकर तपस्या की है। इतना ही नहीं, योग साधना के दम पर मौसम अनुरूप उन्होंने अपने आप को ढाल लिया है।

संत श्री सियाराम बाबा नर्मदा किनारे ग्राम भट्टयान में अपने आश्रम में रहते हैं। माना जाता है कि वे हनुमान जी के परम भक्त है। आश्रम में उन्हें रामचरित्र मानस का पाठ करते हुए देखा जा सकता है। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं से वे मात्र 10 रुपये दान में लेते हैं, इससे अधिक की राशि देने पर वे लौटा देते हैं।

मध्य प्रदेश के निमाड़ में प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का बुधवार सुबह निधन हो गया। संत सियाराम बाबा ने भट्टियान स्थित आश्रम पर अंतिम सांस ली, जहां 116 साल की उम्र में संत सियाराम बाबा ने देह त्यागा है।

ये भी पढ़े- MP News: मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम का प्रभु मिलन, भक्तों ने बताए चौंकाने वाले चमत्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+