तिरुपति बालाजी के बाद MP के इस मंदिर में लड्डू प्रसाद पर लगी रोक, क्या है कारण, जानिए

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद में मिलावट को लेकर उपजे विवाद के बाद देशभर में गुस्सा देखने मिल रहा है, जहां अब देश भर के मंदिरों में लड्डू प्रसाद को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच अब मध्य प्रदेश के सलकनपुर देवी मंदिर में भी लड्डू प्रसाद के विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

तिरुपति बालाजी में लड्डू प्रसाद में मिलावट का मामला सामने आने के बाद देश भर के लगभग सभी मंदिरों में प्रसाद को लेकर जांच पड़ताल का सिलसिला जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश में भी मंदिरों में लड्डू प्रसाद को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Sehore

जानकारी के मुताबिक, सलकनपुर देवी धाम मंदिर प्रांगण में बिकने वाले लड्डुओं को लेकर विवाद शुरू हो गया है, जहां लगातार बढ़ते विवाद के बीच अब सलकनपुर देवी मंदिर ट्रस्ट ने पिछले दिनों हुई बैठक में लड्डू प्रसाद के विक्रय पर रोक लगाने का फैसला लिया है। वहीं अब इसके लिए कलेक्टर से मांग की गई है कि, मंदिर में विक्रय होने वाले लड्डू प्रसाद पर रोक लगाई जाए, साथ ही सहायता समूह द्वारा तैयार किए जाने वाले इन लड्डुओं को मंदिर का मोनो लगाकर बेचा जाता है। इसके बाद अब मंदिर ट्रस्ट ने इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती है।

मंदिर से जुड़े ट्रस्ट की माने तो किसी को भी इस तरह की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं अब देखना होगा कि, सलकनपुर देवी धाम में लड्डू प्रसाद पर लगी विक्रय पाबंदी आखिर कब तक जारी रहती है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग मंदिरों में भी इन दिनों लड्डू प्रसाद की जांच पड़ताल का सिलसिला जारी है, तो वहीं मंदिरों से मिलने वाले प्रसाद को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तिरुपति बालाजी मंदिर में हुए घटनाक्रम के बाद पूरे देश भर में मंदिर प्रबंधन और प्रशासन अलर्ट नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, कई घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+