Viral : कोरोना वायरस के खौफ के बीच सामने आया फलों पर थूक लगाकर बेचने का वीडियो, केस दर्ज

रायसेन। कोरोना वायरस के खौफ के बीच एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, ​जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें फल विक्रेता थूक लगाकर फलों को रखता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस नेे फल विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश के रायसेन का फलों पर थूक वाला वीडियो

मध्य प्रदेश के रायसेन का फलों पर थूक वाला वीडियो

वीडियो मध्य प्रदेश के रायसेन जिले है। शेरू मियां नाम का यह फल विक्रेता अपने ठेले पर फलों को रख रहा है और इसी दौरान वह संतरे पर थूक लगा रहा है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है, मगर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इस तरह के वीडियो ने शेरू मियां की मुश्किलें बढ़ा दी।

 टिकटॉक यूजर की शिकायत पर मामला दर्ज

टिकटॉक यूजर की शिकायत पर मामला दर्ज

एमपी न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार शेरू मियां का यह वीडियो गोधराज नाम के एक शख्स ने टिकटॉक पर अपलोड किया और पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। गोधराज की शिकायत के मुताबिक वीडियो 16 फरवरी 2019 को बनाया गया था। शिकायत के आधार पर रायसेन कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय पर फलों का ठेला लगाने शेरू मियां को ढूंढ़ निकाला और उसकी लाठी से धुनाई की। साथ ही फलों पर थूक नहीं लगाने को लेकर समझाइश भी की। टिकटॉक के अलावा फेसबुक और वाट्सएप ग्रुप्स में भी वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई-रायसेन एसपी

इधर, रायसेन की एसपी मोनिका शुक्ला बताती हैं जांच पड़ताल में सामने आया कि वीडियो काफी पुराना है। थानाधिकारी को मामले की जांच दी गई है। फलों पर थूक लगाकर बेचने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शेरू मियां रायसेन के मुख्य बाजार में कभी-कभी ठेला लगाता है। उसका घर शहर के तिपट्टा बाजार के पास टीन वाली मस्जिद के पास है।

बेटी बोली-पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

बेटी बोली-पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

वहीं, मीडिया से बातचीत में शेरू की बेटी फिजा ने कहा कि अब हमें लोगों के पास फोन-फोन पर आ रहे हैं। लोगों को कैसे बताऊं कि अब्बू की मानसिक स्थिति खराब है। फिजा के मुताबिक उसके पिता पहले दूध बेचने का काम करते थे। तब नोट गिनने के दौरान ऐसा ही करते थे। बाद में उनकी तबीयत खराब हो गई और दूध का धंधा बंद हो गया। फिर फल बेचने का काम शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+