व्यापम घोटाला उजागर करने वाले डॉ. आनंद राय रतलाम से सागर सेंट्रल जेल शिफ्ट
मध्यप्रदेश में व्यापम और पीएमटी घोटाला उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. आनंद राय रतलाम में एक प्रदर्शन के मामले में सर्किल जेल में बंद हैं। उन्हें सागर की सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

Madhya Pradesh में व्यापक फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय को सागर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रतलाम सर्किल जेल अधीक्षक द्वारा डॉ. राय की पत्नी और अधिवक्ता को इस आशय का पत्र भेजकर लिखित में सूचना दी गई है।
व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय इन दिनों रतलाम में एक जयस के एक आंदोलन के दौरान सांसद व विधायक का घेराव करने के दौरान हुई झड़प व पत्थरबाजी के बाद डॉ. राय सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। डॉ. राय को रतलाम सर्किल जेल में रखा गया था। बीते रोज उन्हें सागर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस आशय का एक पत्र रतलाम जेल अधीक्षक द्वारा डॉ. राय की पत्नी गौरी राय व उनके अधिवक्ता को भेजकर सूचित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि सागर सेंट्रल जेल में आमद देकर डॉ. राय से मुलाकात कर सकते हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सेंट्रल जेल भेजने की आलोचना की है
कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने डॉ. आनंद राय को सजायाफ्ता गंभीर अपराधियों के साथ रखने व उन्हें सेंट्रल जेल शिफ्ट करने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सरकार के इशारे पर डॉ. राय को इसलिए परेशान किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने भाजपा सरकार में किया गया व्यापम घोटाला उजागर किया था। विचाराधीन बंदी को गंभीर अपराधियों के साथ रखना कानून के खिलाफ है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications