प्रेमी के हत्यारे UP पुलिस के सब इंस्पेक्टर, आरक्षक सहित 4 को MP में उम्रकैद
Madhya Pradesh के सागर जिले की खुरई कोर्ट ने हाईवे पर हत्या कर उसे एक्सीडेंट बताने के मामले में उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के बानपुर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर, एक आरक्षक सहित 4 आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट में प्रस्तुत अभियोजन के अनुसार यूपी के ललितपुर के बानपुर से भागे युवक-युवती के परिजन ने विदिशा से पुलिस के साथ प्रेमी की हत्या कर दी थी और उसे सड़क एक्सीडेंट में मौत होना बताया था। आरोपी सब इंस्पेक्टर व आरक्षक ने खुद मालथौन थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी थी।

सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक सहित 4 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
खुरई के तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव की कोर्ट ने एक युवक की हत्या के मामले में एक सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक सहित 4 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि इसमें एक युवती और एक युवक बरी हो गए हैं। मामला मालथौन थाना क्षेत्र का है जहां पर 13 अप्रेल 2018 को ललितपुर क्षेत्र की पुलिस और कुछ लोगों ने मालथौन थाने में आकर जानकारी दी थी कि बेसरा तिराहा के पास एक ट्रक से युवक की दुर्घटना हो गई जिसमें उसकी मौत हो गई है। लेकिन जब जांच की गई तो पता चला कि पुलिस और उन लोगों ने मिलकर ही युवक की हत्या की थी। दरअसल मामला उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के बानपुर थाने का था। जहां पर एक युवती मणिराजा परमार के अपहरण का आरोप लगाते हुए शिवराम सेन की रिपोर्ट कराई गई थी। तलाश करने पर युवक-युवती विदिशा जिले के गंजबासोदा में मिले थे।

युवक-युवती के वापस लाते समय प्रेमी की हत्या की प्लानिंग की थी
बानपुर थाने के उपनिरीक्षक राजेश तिवारी और आरक्षक शिवशरन सहित युवती के परिजन चार्ली राजा परमार, राघवेन्द्र परमार मिलकर युवक-युवती को वापस बानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवती के परिजनों ने पुलिस से मिलकर युवती के प्रेमी की हत्या करने की योजना बना ली। जिसके बाद साजिश करते हुए, मालथौन थाना के बेसरा तिराहे के पास युवक शिवराम सेन की हत्या कर दी थी। साथ ही मामले को दुघर्टना साबित करने के चक्कर में सड़क पर डालकर ट्रक से दुर्घटना होना बता दिया। इस मामले में मालथौन थाना पुलिस ने जांच कर हत्या साबित करते हुए सभी 6 आरोपियों पर हत्या सहित साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में एक के बाद एक आरोपी गिरफ्तार किए गए। सजा सुनाते समय सभी आरोपी खुरई जेल में कैद हैं।












Click it and Unblock the Notifications