सागरः नगर सरकार की कैबिनेट MIC में छह चेहरे शामिल, सभी किसी न किसी मंत्री, विधायक के समर्थक

सागर, 13 अगस्त। मप्र के सागर की नगर निगम में महापौर संगीता तिवारी ने अपनी नगर सरकार की कैबिनेट अर्थात मेयर इन काउंसिल की घोषणा कर दी है। कुल 10 सदस्य इसमें रखे जा सकते हैं। शुक्रवार देर शाम जारी की गई सूची में छह पार्षदों को शामिल किया गया है। इसमें पुराने और दूसरी बार जीतकर आए पार्षदों को जगह दी गई है। इसमें जातिगत समीकरणों सहित मंत्रियों, विधायक व भाजपा नेता के नजदीकि पार्षदों को शामिल किया गया है।

सागर नगर निगम

सागर महापौर संगीता तिवारी ने शुक्रवार देर रात एमआईसी की घोषणा कर दी है। इसमें पहले दौर में मात्र छह पार्षदों को जगह दी गई है। जबकि एमआईसी में कुल 10 पार्षदों को शामिल किया जा सकता है। जानकारी अनुसार जिन पार्षदों को जगह दी गई है, उनमें कंचन सोमेश जड़िया को सामान्य प्रशासन विभाग, रेखा नरेश यादव को लोक निर्माण विभाग, विनोद तिवारी को राजस्व विभाग, रूपेश यादव को यातायात एवं परिवहन विभाग, धर्मेंद्र खटीक को योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एवं अनूप उर्मिल को शहरी गरीबी उपशमन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

एमआईसी के सदस्य, किसी न किसी जनप्रतिनिधि के खासमखास हैं
जानकारी अनुसार एमआईसी में शामिल पार्षद भाजपा के किसी न किसी जनप्रतिनिधि के गुट से आते हैं। इनमें कंचन सोमेश जड़िया नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह खेमे से हैं। कंचन के पति पिछली परिषद में पार्षद थे, उनका वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पत्नी कंचन को टिकट दिया गया था। रेखा नरेश यादव सीनियर पार्षद हैं। नरेश यादव तीन दफा पार्षद रह चुके हैं। उनका वार्ड महिला आरक्षित होने के कारण पत्नी रेखा यादव को टिकट दिया गया था। नरेश भाजपा में लगभग सभी नेताओं से जुडे़ माने जाते हैं। विनोद तिवारी चैथी दफा पार्षद बने हैं। वे पूर्व में निगमाध्यक्ष भी रह चुके हैं। विनोद तिवारी पीडब्ल्युडी मंत्रंी गोपाल भार्गव गुट के माने जाते हैं। रूपेश यादव की मां पहले कांग्रेस से पार्षद बनी थीं। दूसरी दफा भाजपा के रूपेश को भाजपा से टिकट दिया गया है। वे गोविंद सिंह राजपूत खेमे से आते हैं। धर्मेंद्र खटी दूसरी दफा पार्षद बने हैं। वे विधायक गुट से माने जाते हैं। अनूप उर्मिल भी दूसरी बार के पार्षद हैं, वे भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर के नजदीकि हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+