Sagar: बाढ़ में फंसी प्रसूता का रेस्क्यू, एसडीआरएफ की नाव से घर पहुंचा स्वास्थ्य अमला, अस्पताल में भर्ती कराया

सागर, 24 अगस्त। मप्र के सागर में बाढ़ के पानी से घिरे बीना के गांव में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने डेरा जमा लिया है। सीएमएचओ डाॅ. डीके गोस्वामी ने यहां स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए टीम के साथ कैंप किया है। हांसलखेड़ी गांव पूरी तरह से बाढ़ग्रस्त है और यहां गांव में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। गांव में प्रसूताएं भी मौजूद थीं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू कराया और अस्पतला में भर्ती कराया है। पूरे रेस्क्यू के दौरान प्रसूता अपनी सास और परिजन का लिहाज करती रही और घूंघट डाले ही घर से निकलकर अस्पताल पहुंची।

MP: सागर में प्रसूता का रेस्क्यू, नाव से घर पहुंचे अधिकारी

सीएमएचओ डाॅ. डीके गोस्वामी बुधवार सुबह दलबल के साथ बीना पहुंच गए थे। यहां बीएमओ और टीम के अन्य सदस्यों के साथ उन्होंने बाढ़ से घिरे गांवों और गांव में मौजूद बीमार, प्रसूताओं व बुजुर्गों की जानकारी जुटाना शुरु कर दिया। उन्हें टीम ने बताया कि हांसलखेड़ी टपरा गांव में प्रसूता है जिसके प्रसव का समय चल रहा है। कभी भी प्रसव कराना पड़ सकता है तो सीएमएमओ ने सबसे पहले प्रसूताओं और बीमार व बुजुर्गो जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उन्हें रेस्क्यू कराना प्रारंभ कराया। यहां एसडीआरएफ टीम के साथ प्रसूता के घर तक स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता व टीम को भेजा गया। परिजन के साथ उसे सुरक्षाजैकेट पहनाकर नाव से लाया गया। रेस्क्यू के दौरान भी प्रसूता पूरे समय घूंघट डाले रही।

MP: सागर में प्रसूता का रेस्क्यू, नाव से घर पहुंचे अधिकारी

पठारी में ग्रामीणों की जांच कराई, अस्पताल में भर्ती कराया
इधर सीएमएचओ ने बीना के सभी प्रभावित ग्रामों में टीम को दवाएं और इलाज की पूरी व्यवस्थाएं कराने, बीना सिविल अस्पताल व सभी सामुदायिक और स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए स्टाफ संसाधन और दवाओं की पूरी उपलब्धता कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को ही गांव वालों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है, जो भी बीमार मिला उसे बीना अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+