MP: सर्किट हाउस में कथि‍त अपमान, सागर से नाराज होकर गईं राज्‍यसभा सांसद, जान‍िए क्‍या है मामला

सागर, 03 जुलाई। मप्र से राज्‍यसभा सांसद सुम‍ित्रा बाल्‍मीकि रव‍िवार को सागर से नाराज होकर गई हैं। वे यहां भाजपा महापौर प्रत्‍याशी के पक्ष में जनसंपर्क व प्रचार करने आई थीं। सर्क‍िट हाउस में उन्‍हें ज‍िस कमरे में ठहराया गया था, शाम को जब वे वापस पहुंची तो उनका सामान बगैर क‍िसी सूचना के दूसरे कमरे में ब‍िखरा म‍िला। इस मामले में एक वीड‍ियो भी वायरल हो रहा है ज‍िसमें वे इसे अपना अपमान बता रही हैं। कांग्रेस ने इस मामले कांग्रेस ने इसे बाल्‍मीकि समाज की मह‍िला का अपमान बताकर दोष‍ियों पर एफआईआर की मांग की है।

राज्‍यसभा सांसद सुम‍ित्रा बाल्‍मीकि

जानकारी अनुसार राज्‍यसभा सांसद सुम‍ित्रा बाल्‍मीकि को भाजपा ने सागर में अनुसूच‍ित समाज बाहुल्‍य इलाकों में भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क करने के ल‍िए बुलाया था। सुबह जब वे आईं तो पार्टी पदाध‍िकार‍ियों ने उन्‍हें सर्किट हाउस में वीआईपी रूम में ठहरवाया था। वे द‍िनभर शहर में जनसंपर्क करती रहीं, दोपहर बाद जब वे सर्किट हाउस पहुंची तो उनके कमरे में सामान नहीं म‍िला। जब केयर टेकर और कर्मचार‍ियों से पूछा तो पता चला कि मप्र सरकार के कोई कैब‍िनेट मंत्री आए थे, वीआईपी कमरा उनके ल‍िए चाह‍िए था, इसल‍िए उनका सामान अन्‍यत्र रुम में रखा म‍िला। इसको लेकर उन्‍होंने पूछा कि ये क‍िसने रखा तो एक केयर टेकर ने कहा कि मंत्री आ रहे थे, इसल‍िए आपका सामान मैंने दूसरे कमरे में श‍िफ्ट कर द‍िया था। इस बात को लेकर उन्‍होंने केयर टेकर से पूछा कि यहां कोई मह‍िला केयर टेकर आई थीं क्‍या? एक मह‍िला का सामान तुम कैसे उठा सकते हो। उन्‍होंने सर्क‍िट हाउस में इसे अपना बताते हुए नाराजगी भी जताई है।

कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है
राज्‍यसभा सांसद सुम‍ित्रा बाल्‍मीकि के सागर के सर्क‍िट हाउस में कथि‍त घटना को अनुसूच‍ित जात‍ि की मह‍िला अपमान बताते हुए कांग्रेस कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस की ज‍िलाध्‍यक्ष रेखा चौधरी, न‍िगम चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, संचालक रामकुमार पचौरी और प्रदेश प्रवक्‍ता संदीप सबलोक ने मामले को तूल देते हुए राज्‍यपाल और राष्‍ट्रपत‍ि तक श‍िकायत भेजने एवं मह‍िला सांसद के अपमान के मामले में दोष‍ियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+