MP: पुलिस का अनोखा अंदाज, हाथ में तिरंगा लेकर महिला पुलिस ने किया गजब का डांस
सागर, 14 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सागर में पुलिस विभाग द्वारा रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली गई। रैली करीब 11 किलोमीटर शहर में घूमकर पीटीसी ग्राउंड पहुंची। इस दौरान यहां पर सागर कि महिला पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा थामकर जमकर आषर्कक व मनमोहक डांस किया। विभाग ने अधिकृत रुप से इसके वीडियों जारी किए हैं। जिसमें पुलिस विभाग की महिला अधिकारी और अन्य महिला पुलिसकर्मी चक दे इंडिया... और अन्य देशभक्ति गीतों पर डांस करती नजर आ रही हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को आम जन तक पहुंचाने के लिए महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने 11 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकालकर सारे सागर से तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की। तिरंगा वाहन रैली को कलेक्टर को दीपक आर्य ने हरी झंडी दिखाकर विश्वविद्यालय परिसर से रवाना किया। रैली विश्वविद्यालय से सिविल लाइन पीली कोठी बस स्टेंड तीनबत्ती गौरमूर्ति, जामा मस्जिद, राधा टॉकीज, भगवान गंज, अंबेडकर चैराहा, कबूला पुल, परेड मंदिर, कलेक्टर बंगला, सिविल लाइन, पीली कोठी, होती हुई पीटीसी ग्राउंड पर संपन्न हुई।

राष्ट्रध्वज फहराने की लोगों से अपील की गई हैं
महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की वाहन रैली का प्रतिनिधित्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी सपना त्रिपाठी, उपमा सिंह, नेहा गुर्जर, संगीता सिंह सहित सैकड़ों पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने दो पहिया वाहन पर सवार होकर तिरंगा ध्वज लेकर 11 किलोमीटर की यात्रा कर पूरे शहर को तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरुकता अभियान चलाया।

देशप्रेम और तिरंग के सम्मान में यात्रा निकाली
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर ने बताया कि मप्र शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के निर्देश पर यह वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की समस्त महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुई। तिरंगा रैली के समापन अवसर पर समस्त महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज ग्राउंड पर डीजे की धुन पर राष्ट्र भक्त गीतों पर झुमकर डांस भी किया।












Click it and Unblock the Notifications