सागर जिले में 'हाथीपांव' के दो नए मरीज, स्कूली बच्चों में मिला संक्रमण

मप्र के सागर जिले में फाइलेरिया संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। 1 दिसंबर से किए जा रहे सर्वे में देवरी और शाहगढ़ ब्लॉक के दो स्कूली बच्चों में फाइलेरिया का संक्रमण मिला है, जिसके बाद यहां हड़कंप की स्थिति बन गई है।

phaileriya

Madhya Pradesh के तीन जिलों सागर, सतना और छिंदवाड़ा जिलों को फाइलेरिया (हाथी पांव) से मुक्त घोषित करने लिए डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। सागर जिले में देवरी और शाहगढ़ ब्लॉक के 36 स्कूलों में 741 विद्यार्थियों की जांच की गई है। इनकी रिपोर्ट में दो बच्चों के शरीर में फाइलेरिया का संक्रमण पॉजीटिव निकला है। बता दें कि सागर में 1 दिसंबर से यह सर्वे शुरु किया गया है। इसमें 176 स्कूलों में पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों की जांच कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग और जिला मलेरिया कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार फाइलेरिया मुक्त सागर घोषित करने के लिए फाइलेरिया के प्रसार को रोकने व इससे बचाने के लिए जरुरी उपाय किए जा रहे हैं। बीते 1 दिसंबर से सागर में फाइलेरिया के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसमें देवरी के बिजोरा व शाहगढ़ के महूना गांव के दो स्कूली बच्चों में जांच के दौरान फाइलेरिया का संक्रमण मिला है। इन गांवों में अब नाइट ब्लड सर्वे कराया जा रहा है, ताकि कम्युनिटी में संक्रमण की स्थिति का पता चल सके। बता दें कि सर्वे के लिए जिले में रेंडमली 76 स्कूलों का चयन किया गया है।

मच्छर से फैलता है संक्रमण
फाइलेरिया का संक्रमण क्यूलैक्स प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। हालांकि यह वायरस इस मच्छर के शरीर में नहीं होता है, जब मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटकर ब्लड चूस लेता है। बाद में जब यही मच्छर किसी अन्य सामान्य व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया का संक्रमण दूसरे व्यक्ति के शरीर में पहुंच जाता है। जिस मरीज को फाइलेरिया का संक्रमण होता है, मच्छर के काटने के बाद व्यक्ति के शरीर में दर्द, सूजन हो जाती है। जब फाइलेरिया का वायरस शरीर में पहुंचता है तो बुखार, शरीर में खुजली, गुप्तांग के पास सूजन, पैरों या हाथों में भी सूजन आ जाती। धीरे-धीरे किसी भी साइड का एक पैर हाथी के पैर की तरह मोटा होता जाता है और सूजन आ जाती है। पुरुषों में फाइलेरिया का एक दूसरा लक्षण हाड्रोसिल के रुप में भी सामने आता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति के अंडकोष में सूजन आती और उनमें पानी भर जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+